By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Vaishno Devi Witnesses Heavy Rush Of Pilgrims In Katra More Than 45000 Devotees Everyday Says
वैष्णों देवी के दरबार में भक्तों का सैलाब, टूटे पुराने रिकॉर्ड्स
जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में भर्तों का सैलाब आ गया है...
जम्मू. जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में भर्तों का सैलाब आ गया है. मां के दरबार में हर रोज 45 हजार से ज्यादा भक्त पहुंच रहे हैं. वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ एके साहू ने मीडिया को यह जानकारी दी.
एके साहू ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं. वाटर कूलर्स, थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीने का पानी और पानी की समुचित सप्लाई सुनिश्चित की गई है.
11 जून को खबर आई थी कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद अचानक इतनी हो गई कि उन्हें कटरा में रोकना पड़ा. वैष्णों देवी का यात्रा कटरा से शुरू होती है और बताया जा रहा है कि वहां करीब 47 हजार श्रद्धालु मौजूद थे. भक्तों की भीड़ देखते हुए कटरा में यात्रियों का पंजीकरण बंद कर दिया गया.
Jammu and Kashmir: Vaishno Devi witnesses heavy rush of pilgrims in Katra, more than 45,000 devotees everyday says Shrine Board CEO AK Sahu pic.twitter.com/f1MCsLIdrS
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
श्रद्धालुओं की ये भारी भीड़ गर्मी की छुट्टियों की वजह से हैं. आम तौर पर रोजाना 28 से लेकर 30 हजार तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं और हफ्ते के आखिरी दिन ये आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच रहा है. यहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
वैष्णों देवी के मार्ग में सफाई के लिए 650 कर्मचारी लगाए गए हैं. बूढ़े और अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड ने विशेष व्यवस्था की है. बोर्ड की तरफ से यात्रा मार्ग में 6 डिस्पैंसरियां खोली गई हैं. इसके अलावा जगह-जगह टॉयलेट का भी प्रबंध किया गया है. यात्रा मार्ग में लगाई गई स्ट्रीट लाइट को एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट में बदल दिया गया है.
Also Read:
-
कश्मीर के सबसे बड़े मदरसों में से एक 'सिराज-उल-उलूम' गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया, UAPA के तहत हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
-
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
-
कटरा में मां से नहीं मिल पाएंगे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक, जानें कब खुलेंगे द्वार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें