Vaishno Mata Darshan: नववर्ष पर भारी संख्या में कटरा पहुंच रहे श्रद्धालु, बगैर RFID के नहीं होगा दर्शन

यहां दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आए हैं और लंबी लंबी कतारों में लगे हुए हैं ताकि नए साल के अवसर पर वैष्णों माता के दर्शन हो सके. माता को चाहने वाले देश व दुनियाभर से पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा खास इंतजाम भी किए गए हैं.

Published date india.com Updated: December 31, 2022 8:14 AM IST
Vaishno Mata darshan Jammu & Kashmir HUGE RUSH OF devotees is being witnessed at Mata Vaishno Devi Shrine in Katra

Vaishno Mata Darshan: आज साल का अंतिम दिन है और नए वर्ष की शुरुआत हर कोई अच्छे से करना चाहता है. ऐसे में नववर्ष 2023 के अवसर पर कटरा स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आए हैं और लंबी लंबी कतारों में लगे हुए हैं ताकि नए साल के अवसर पर वैष्णों माता के दर्शन हो सके. माता को चाहने वाले देश व दुनियाभर से पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा खास इंतजाम भी किए गए हैं.

माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड, रियासी जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रा के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं. भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रा ट्रैक और भवन पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (RFID) जारी किया जा रहा है. इसके बगरै श्रद्धालुओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जनवरी 2022 में हुआ था हादसा

बता दें कि जनवरी 2022 में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. लेकिन साल इस दौरान वैष्णों देवी में भगदड़ मच गई और 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. वहीं 2022 जैसी कोई घटना न हो इसके लिए श्राइन बोर्ड तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.