
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर की सौगात देने जा रहा है. हाल ही में इस नई वंदे भारत का हाई-स्पीड ट्रायल किया गया, जिसमें ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार में चल रही थी. इस टेस्ट न सिर्फ ट्रेन की तेज गति को दिखाया बल्कि इसकी मजबूती, संतुलन और आधुनिक तकनीक भी दिखाई. रेलवे का लक्ष्य है कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके.
इस ट्रायल की सबसे खास बात रही वाटर टेस्ट, जिसने सभी का ध्यान खींचा. ट्रेन के अंदर कांच के गिलास में पानी रखा गया और जब ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, तब पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी. इसका मतलब साफ है कि यह ट्रेन तेज स्पीड पर भी पूरी तरह संतुलित और स्थिर रहती है. यह नई पीढ़ी की ट्रेन एडवांस सस्पेंशन सिस्टम और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो यात्रियों को झटकों से बचाती है और सफर को बेहद आरामदायक बनाती है.
Vande Bharat Sleeper tested today by Commissioner Railway Safety. It ran at 180 kmph between Kota Nagda section. And our own water test demonstrated the technological features of this new generation train. pic.twitter.com/w0tE0Jcp2h
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 30, 2025
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सफल परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर बताया – यह टेस्ट रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में किया गया और ट्रेन को कोटा-नागदा सेक्शन के बीच चलाया गया. उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन न केवल तेज है, बल्कि सुरक्षा और तकनीक के मामले में भी नई मिसाल कायम कर रही है.
बता दें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मौजूदा वंदे भारत चेयर कार का एडवांस रूप है. इसे खास तौर पर रात की लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह पूरी तरह वातानुकूलित होगी और इसमें आधुनिक स्लीपर कोच, आरामदायक बर्थ, बेहतर लाइटिंग और स्मार्ट सुविधाएं दी जाएंगी. इस ट्रेन के दो प्रोटोटाइप रेक भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) द्वारा तैयार किए गए हैं, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में हैं. इसका उद्देश्य यात्रियों को हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेल के जरिए देना है.
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, सभी परीक्षण पूरे होने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जल्द ही आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन देश के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक बना देगी. भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक को अपनाकर खुद को बदल रहा है और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.