Kerala Swearing-In Ceremony: वीडी सतीशन ने ली केरलम सीएम पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री

Kerala Swearing-In Ceremony: कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हो रहा है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Updated: May 18, 2026, 10:48 AM IST

Kerala Swearing-In Ceremony: केरल में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ. राज्यपाल आरवी अर्लेकप ने वीडी सतीशन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है.

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. समारोह में पूर्व सीएम पिनारयी विजयन और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. वीडी सतीशन ने बताया है कि वरिष्ठ एमएलए तिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर का पद संभालेंगे.

20 मंत्री कौन-कौन

नेता पार्टी
रमेश चेन्निथला कांग्रेस
के मुरलीधर कांग्रेस
सन्नी जोसेफ कांग्रेस
बिंदु कृष्णा कांग्रेस
एपी अनिल कुमार कांग्रेस
पीसी विष्णुनाथ कांग्रेस
एम लिजू कांग्रेस
रोजी एम जॉन कांग्रेस
टी सिद्दिक कांग्रेस
ओजे जनीश कांग्रेस
केए तुलसी कांग्रेस
पीके कुन्हालीकुट्टी आईयूएमएल
पीके बशीर आईयूएमएल
एन शमसुद्दीन आईयूएमएल
के एम शाजी आईयूएमएल
वीई अब्दुल गफूर आईयूएमएल
मॉन्स जोसेफ केरल कांग्रेस
शिबू बेबी जॉन आरएसपी
अनूप जैकब कांग्रेस (जैकब)
सीपी जॉन सीएमपी

कांग्रेस ने किया लेफ्ट के शासन का अंत

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने लेफ्ट पार्टियों के दस साल के शासन को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ को 104 सीटें मिली हैं, जिसमें से कांग्रेस की 63 सीटें हैं. आईयूएमएल को 22, एलडीएफ को 35 और भाजपा को तीन सीट मिली.

ये भी पढ़िए- केरलम के नए CM वीडी सतीशन की सैलरी कितनी होगी? विधायक से मुख्यमंत्री बनने पर कितनी बढ़ जाएगी सुविधाएं

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.