
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Vice President Election 2025 Updates: भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज हो गया. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान हुआ.
सत्ताधारी एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन मैदान में थे, जबकि विपक्षी इंडिया अलायंस की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार रहे. शाम को जब वोटों की गिनती शुरू हुईं तो NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने 452 वोटों से जीत दर्ज की.
विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं और गोवा के लोकायुक्त रह चुके हैं. इसके अलावा, वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं. जुलाई 2011 में वे सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित सलवा जुडूम को असंवैधानिक करार दिया था.
राजग (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु की प्रमुख ओबीसी जाति गौंडर से ताल्लुक रखते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आते हैं. 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और जुलाई 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया. राधाकृष्णन ने 1998 में पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा चुनाव जीता और 1999 में दोबारा इसी सीट से सांसद बने.
watch | दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के विजयी उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “अगर हमें 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है, तो हमें हर चीज़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद, हमें राजनीति भूलकर विकास पर ध्यान देना होगा। इस नए पद पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ… pic.twitter.com/wsQLCmLxth
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत पर कहा, मैं बहुत खुश हूं और यह महाराष्ट्र के सभी लोगों के लिए गर्व की बात भी है. सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे हैं, हमें उनका मार्गदर्शन मिला है. वे महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते हुए उपराष्ट्रपति के पद तक पहुंचे, यह महाराष्ट्र के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है. सभी को खुशी है कि एक अच्छे व्यक्ति जिनके पास लंबा अनुभव है, उन्हें चुना गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे,… pic.twitter.com/bJsEXn9WeS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
watch चेन्नई (तमिलनाडु): उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन की जीत के बाद चेन्नई में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। pic.twitter.com/LJUtMvM0Te
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
watch | दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई।
इस चुनाव में NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी दल INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। pic.twitter.com/ufmpQI4HPV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
watch लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
(सोर्स: लोकसभा सचिवालय) pic.twitter.com/n6TAUlN5Nb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें