नीरव मोदी और विजय माल्या को भारत लाया जाएगा? पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में उठाया आर्थिक अपराधियों का मुद्दा

जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से भी मिले. प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन में भारत से आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर भी बातचीत की.

Published date india.com Published: November 19, 2024 1:38 PM IST
जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मिले
जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मिले

PM Modi in G20 summit: जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी इस समय ब्राजील में हैं. रियो डी जेनेरियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात भी की. इस दौरान पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से भी मिले. दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत फिर से शुरू करने के अलावा ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर भी चर्चा की.

भारत में आर्थिक धोखाधड़ी करके ब्रिटेन भागने वाले नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों को वापस भारत लाने का मुद्दा लंबे समय से दोनों देशों के बीच खींचतान का मुख्य बिंदु है. भारत से भागे हुए आर्थिक अपराधी ब्रिटेन के कानूनों का फायदा उठाकर वहां आसानी से शरण पा जाते हैं. नीरव मोदी और विजय माल्या भी लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं जबकि भारत में उनके खिलाफ कई मुकदमें दायर हैं.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन में भारत से आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर ध्यान देने को कहा. दोनों नेताओं ने एफटीए चर्चाओं को फिर से शुरू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो इस साल की शुरुआत में रुक गई थी. जुलाई में प्रधानमंत्री बने स्टारमर ने आर्थिक विकास का समर्थन करने और ब्रिटेन में जीवन स्तर में सुधार के लिए व्यापार को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया. स्टारमर ने कहा है कि ब्रिटेन भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है जो दोनों देशों के लिए पारस्परिक लाभ ला सकता है.

इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “रियो डी जेनेरियो में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक हुई. भारत के लिए, ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता वाली है. आने वाले वर्षों में, हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाना चाहते हैं.”

बता दें कि नीरव मोदी और विजय माल्या पर भारत में बैंकों से हजारों करोड़ का ऋण लेने और गबन करके फरार हो जाने के मामले में केस चल रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.