By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Vikram Lander Sent A New Video Of The Moons Surface
Vikram Lander ने भेजा चंद्रमा की सतह का नया Video, देखें 70 किलोमीटर की ऊंचाई से कैसा दिखता है चांद
Chandrayaan-3 Update: ISRO ने मंगलवार को चांद की कुछ और नई तस्वीरें जारी की है. बताया जा रहा है कि चंद्रमा की ये तस्वीरें 20 अगस्त को लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 मून मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई है.
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 20 अगस्त को लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मून मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें मंगलवार (22 अगस्त) को जारी कीं. इसरो ने बताया कि एलपीडीसी से ली गई तस्वीरें यान पर मौजूद चंद्रमा के संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके इसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सहायता करती हैं.
इससे पहले आज दोपहर ISRO ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में कहा गया कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अपने तय समय पर ही चांद पर लैंड करेगा. बता दें ISRO ने सोमवार (21 अगस्त) की शाम कहा था कि चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने की तारीख जो पहले 23 अगस्त तय की गई थी उसे आगे बढ़ाया जा सकता है यानी चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 27 अगस्त को लैंड करेगा लेकिन अब इसरो ने इस बात को साफ कर दिया है कि भारत का चंद्र मिशन (Moon Mission): चंद्रयान-3 बुधवार 23 अगस्त को ही शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.
ये भी पढ़ें- 27 नहीं बल्कि 23 अगस्त को ही चांद की जमीन पर उतरेगा Chandrayaan-3, ISRO ने दिया ये बड़ा अपडेट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रोसेस बुधवार, 23 अगस्त को शाम 5:45 बजे चार कई चरणों में शुरू होगा. इसमें रफ ब्रेकिंग फेज, एल्टीट्यूड होल्ड फेज, फाइन ब्रेकिंग फेज औक टर्मिनल डिसेंट फेज शामिल है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग का यह 15 मिनट रोमांच से भरपूर होगा. इस दौरान लैंडर को उच्च गति वाली क्षैतिज स्थिति से एक लंबवत स्थिति में स्थानांतरित करना होगा.
मालूम हो 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ और आसमान को चीरता हुआ चांद की ओर निकल पड़ा. लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, जिससे ये चंद्रमा की सतह के नजदीक आ सके. इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल अलग हो गया. अब एक बार फिर चंद्रयान को लेकर पूरे देश और दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई है.
Also Read:
-
पता चल गया उत्तरकाशी में किस वजह से आई थी भीषण तबाही? ISRO बोला क्लाउडबर्स्ट नहीं था कारण
-
स्पेस से लौटते वक्त अंतरिक्ष यात्रियों की जान बचाएगा ये पैराशूट, DRDO ने गगनयान के लिए पास किया टेस्ट, जानिए पूरा मिशन
-
ISRO को मिली बड़ी कामयाबी, चांद पर कर दी अब तक की सबसे बड़ी खोज; Chandrayaan 4 को लेकर मिली बड़ी अपडेट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें