JNU में फिर हंगामा! स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों की गार्ड और स्टाफ ने की पिटाई, ABVP प्रेसिडेंट समेत कई घायल | VIDEO

JNU Clash: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मारपीट और बवाल की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कॉलशिप के मुद्दे पर छात्रों की कर्मचारियों और गार्ड से हिंसक झड़प हो गई.

Published date india.com Published: August 22, 2022 6:54 PM IST
JNU में फिर हंगामा! स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों की गार्ड और स्टाफ ने की पिटाई, ABVP प्रेसिडेंट समेत कई घायल | VIDEO

JNU Clash: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मारपीट और बवाल की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कॉलशिप के मुद्दे पर छात्रों की कर्मचारियों और गार्ड से हिंसक झड़प हो गई. घटना में ABVP प्रेसिडेंट रोहित कुमार (ABVP president Rohit Kumar) समेत छह छात्र घायल हो गए. छात्रों ने सुरक्षा गार्डों पर मारपीट का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि वे शांतिपूर्वक दो साल से अधिक समय से रोके गए स्कॉलशिप राशि जारी करने की मांग कर रहे थे. ABVP अध्यक्ष रोहित कुमार के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे पांच छात्र छात्रवृत्ति विभाग में पूछताछ करने गए थे. इसके बाद गार्ड ने छात्रों से गाली-गलौज शुरू कर दिया और फिर बात मारपीट तक आ पहुंची.

रोहित कुमार NDTV से बातचीत में बताया कि ‘इस विभाग का हाल यह है कि अब सिर्फ चार कर्मचारी बचे हैं, जबकि पहले 17 कर्मचारी हुआ करते थे. दो साल से अधिक समय से छात्र परेशान हैं. उन्हें Non NET Scholarships, एमसीएम (मेरिट-कम-मीन्स) या जेआरएफ भी नहीं मिल रहा है.

वहीं, घटना को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सिक्योरिटी गार्ड छात्रों को धक्का दे रहे हैं और उन्हें डिपार्टमेंट की बिल्डिंग से निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.