Bomb Threat: पेरिस से मुंबई जा रही Vistara की फ्लाइट को बम की धमकी, अलर्ट के बीच हुई इमरजेंसी लैंडिंग

देशभर में इन दिनों बम की धमकियां मिलने की खबरों में इजाफा हुआ है. इस बीच, विस्तारा एयरलाइन के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

Published date india.com Updated: June 2, 2024 3:50 PM IST
Bomb Threat: पेरिस से मुंबई जा रही Vistara की फ्लाइट को बम की धमकी, अलर्ट के बीच हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Bomb Threat in Vistara Flight: विस्तारा एयरलाइन के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट में बम के होने की सूचना मिली. दरअसल, रविवार को पेरिस से मुंबई आ रही विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, बम अटैक की धमकी से चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल मच गया. फिर मुंबई एयरपोर्ट पर पूरी तरह से अलर्ट के साथ विमान की इमरजेंसी कराई गई…और पूरे विमान की तलाशी ली गई हालांकि, फ्लाइट से ऐसा कुछ सामान नहीं मिला है.

लेटर के जरिए मिली बम की धमकी

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के एयर सिकनेस बैग में एक हैंड रिटन लेटर मिला था. इस लेटर में फ्लाइट में बम होने की जानकारी लिखी थी. अधिकारियों ने बताया कि विमान में 306 यात्री सवार थे और बम होने की जानकारी के बाद अफरा-तफरी मच गई. फिर मुंबई एयरपोर्ट को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद विमान की सेफ लैंडिंग कराई और सबसे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पिछले दो दिन में ये दूसरी धमकी

बता दें बीते दो दिनों में यह विस्तारा फ्लाइट को मिली दूसरी धमकी है, इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी…जिसमें लिखित तौर पर कहा गया था कि बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद पूरे विमान की तलाशी ली गई लेकिन फ्लाइट से ऐसा कुछ सामान नहीं मिला है.

इंडिगो की फ्लाइट में भी बम की धमकी

वहीं एक दिन पहले यानि शनिवार (1 जून) को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी. धमकी के बाद फ्लाइट को मुंबई में ही आपातकालीन लैंडिंग कराया गया. मुंबई में उतरने पर, फ्लाइट 6ई 5314 के पायलट दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया, और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.