आसमान में अचानक टूटा प्लेन का शीशा, एयरलाइंस कंपनी को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

विस्‍तारा एयरलाइंस का एक विमान हवाई यात्रा करते वक्त क्षतिग्रस्त हो गया, जिस कारण उसे आपात स्थिति में भुवनेश्वर में उतरना पड़ा.

Published date india.com Published: May 1, 2024 8:00 PM IST
आसमान में अचानक टूटा प्लेन का शीशा, एयरलाइंस कंपनी को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Srinagar-Bound Vistara Flight

Vistara Airlines: विस्‍तारा एयरलाइंस के एक विमान को उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जब ओलों के चलते कॉकपिट के सामने लगे शीशे में क्रैक आ गया. दरअसल, भुवनेश्वर में दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही प्लेन ओलावृष्टि के बीच फंस गया. बर्फ के टुकड़े इतने ज़ोर से गिर रहे थे कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया और उसे आपात स्थिति में भुवनेश्वर में ही उतरना पड़ा. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में 169 यात्री सवार थे, हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं.

ओले गिरने से प्लेन के शीशों में आई दरार

अधिकारी ने आगे बताया कि नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद ही वापस बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई. अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से ही ओडिशा के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हो रही थी. इस कारण विमान की विंडशील्ड में ओले गिरने से दरार आ गई और वह क्षतिग्रस्त हो गया. इसी वजह से पायलट ने विमान को फिर से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में लैंड करा दिया.

यहां देखें घटना से जुड़ा फोटो-

विमान को काफी नुकसान पहुंचा

बताया जा रहा है कि ओले गिरने की वजह से प्‍लेन को काफी नुकसान पहुंचा है. प्लेन के शीशों में क्रैक आने के बाद प्‍लेन के अंदर बाहर की हवा तेजी से आने लगी, जिससे चीजें अस्‍त-व्‍यस्त हो गई और काफी नुकसान भी पहुंचा.

कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

मार्च के महीने में कोलकाता एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा टल गया था. यहां रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट आपस में टकरा गई थी. इस दौरान दोनों विमानों के विंग एक दूसरे से हल्के टकराए थे. इस वजह से चेन्नई जाने वाले एक विमान का विंग टिप टूट गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.