भुवनेश्वर जा रही Vistara फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Vistara Plane Update: भुवनेश्वर जा रही विस्तारा एयरवेज की फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

Published date india.com Updated: January 9, 2023 10:02 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Vistara Plane Update: भुवनेश्वर जा रही विस्तारा एयरवेज की फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. विमानन नियामक DGCA इस घटना की जांच कर रहा है. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि विमान में करीब 140 यात्री सवार थे. विमान को दिल्ली एयरपोरर्ट ( Delhi Airport) पर सुरक्षित उतरा गया. DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इसकी जांच करेगा.

इससे पहले बीते 4 जनवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बुधवार (04 Jan) को बड़ा हादसा होने से टल गया. पेरिस जा रही फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद हवा में तकनीकी खराबी का पता चला और फिर दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई. एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे, जिन्हें हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया था कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT- और दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 ‘स्लैट्स ड्राइव’ स्नैग संदेश के कारण वापस लौट गई.

एयर इंडिया के दिल्ली से पेरिस जाने वाले विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर आपात स्थिति में उतरने के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग दोपहर 2:25 बजे फ्लैप की समस्या के कारण हुई.

मालूम हो कि विमान ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे आपात स्थिति घोषित की गई और सुरक्षित रूप से उसे एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. आपात स्थिति घोषित होने पर इसमें 210 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट: PTI, ANI)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.