
रांची, 2 दिसम्बर | झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में राज्य की 81 विधानसभाओं में से 20 के लिए मतदान हो रहे हैं। राज्य के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में 44 से अधिक मतदाता 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए 5,051 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जमशेदपुर (पूर्व) एवं जमशेदपुर (पश्चिम) में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बचे तक चलेगा। अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अपराह्न् तीन बजे ही समाप्त हो जाएगा।
दूसरे चरण में जिन 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं, उनमें से 17 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इनमें से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री- अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा क्रमश: सरायकेला और मझगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.