
रांची, 25 नवंबर | झारखंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पहले चरण के तहत तीस लाख से अधिकत मतदाता 199 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए कुल 3,939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के इस चरण में छह नक्सल प्रभावित जिले भी शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 12-12 सीटों पर ताल ठोंक रही है, जबकि कांग्रेस सात तथा इसका गठबंधन साझेदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छह सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इस चरण में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के.एन. त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री एवं जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) उम्मीदवार सुधा चौधरी मुख्य दावेदार हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.