
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Vice-presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) विपक्ष के साझा उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी (Who Is Sudarshan Reddy ) के नाम का ऐलान किया है.
#WATCH | Former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy named INDIA alliance candidate for the Vice President post
Congress national president Mallikarjun Kharge says, “B. Sudershan Reddy is one of India’s most distinguished and progressive jurists. He has had a long and eminent… pic.twitter.com/xfoi0COHlp
— ANI (@ANI) August 19, 2025
विपक्षी गठबंधन INDIA ने सुदर्शन रेड्डी को NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ उतारा है.महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को हाल ही में राजग ने अपना उम्मीदवार बनाया था. बता दें जगदीप धनखड़ के अचानक दिये इस्तीफे की वजह से उपराष्ट्रपति का पद खाली हुआ है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होना है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं. उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य करना शामिल है. वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के एक निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे फैसले लिये जिसमें उन्होंने संविधान और मौलिक अधिकारों की रक्षा की.’
जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. 8 जुलाई 1946 को जन्मे जस्टिस रेड्डी 27 दिसंबर, 1971 को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड हुए. उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और कई अहम फैसलों में शामिल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद उन्हें गोवा का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने ईमानदार और सख्त छवि वाले अधिकारी के रूप में काम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.