भटिंडाः नरेंद्र मोदी आज शहर से महज 32 किलोमीटर दूरी पर पहुंचे और पंजाब में नए बनने वाले एम्स का शिलान्यास किया। भटिंडा शहर से बाहर नैशनल हाईवे 54 किनारे बनने वाले इस एम्स से पंजाब के साथ डबवाली के लोगों को भी पूरा लाभ मिलेगा। अगले 4 साल में इसका काम पूरा होने का दावा है। पीएम ने कहा कि सिंधु जल समझौते में हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान में बह जाता है। अब वो बूंद-बूंद पानी रोक करके मैं पंजाब के, जम्मू-कश्मीर के और हिंदुस्तान के किसानों के लिए पानी लाउंगा।
मोदी ने पंजाब के बठिंडा जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधार शिला रखी। करीब 200 एकड़ क्षेत्र में फैले 750 बिस्तरवाले अस्पताल और संस्थान के निर्माण पर 925 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एम्स परियोजना दक्षिण पश्चिम पंजाब के बठिंडा, मनसा और संगरूर जिले की जरूरतें पूरी करेगी, जहां कैंसर और अन्य बीमारियां बड़े पैमाने पर फैली हुई हैं।
संस्थान का निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा और यह पंजाब से सटे हरियाणा एवं राजस्थान के लोगों की भी जरूरतें पूरी करेगा। बठिंडा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह भी पढ़े-नोटबंदी: राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार पर बोला हमला
Koi kaaran nhi hai ki hum apne haq ka bhi istamaal na kare, aur humare kisaan pani ke liye tadapta rahe: PM Modi in Bathinda (Punjab) pic.twitter.com/Sa2Aj1xVuk
शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा स्कूल, अस्पताल सरकार की प्राथमिकता है। सरकार गरीबों-किसानों के साथ है। हम उनके जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए हर मुमकिन कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भटिंडा आने का वादा पूरा किया।
Add India.com as a Preferred Source
Your mobile phone can be turned into your bank and wallet; Today’s tech can help you use it for purchasing things, making payments: PM pic.twitter.com/VYvwxvMqBe
पंजाब के विकास के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश करेगी और मदद देती रहेगी। सिंधू समझौते पर पीएम ने बड़ा बयान देते कहा कि भारत के हक का पानी पाक नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव के गणित से कोई लेना-देना नहीं,मैं तो किसान हित में हूं। उन्होंने जनता से अग्रह किया कि वे पराली न जलाएं। यह भी पढ़े-PM नरेन्द्र मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने के लिए संसद पहुंचे क्रिकेटर युवराज सिंह
मोदी ने कहा कि मैं मध्यम वर्ग का अधिकार दिलाना चाहता हूं क्योंकि हर जगह भ्रष्टाटार का बोलबाला है इसलिए उन्होंने जनता को सलाह दी कि मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पराली को न जला कर उसे दोबारा धरती मां को दे ताकि उससे सोना उगल सके।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.