
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
INDIA Alliance PM Face: चुनावी जोड़तोड़ के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है. नेता का कहना है कि देश में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के पक्ष में जबर्दस्त लहर है और यह 4 जून को केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है. यही नहीं उन्होंने इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस बारे में भी बताया. जयराम रमेश ने कहा, 2004 के चुनाव परिणाम के बाद मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुनने में 3 दिन का समय लगा था, लेकिन मैं समझता हूं कि इस बार हमें 2 दिन भी नहीं लगेंगे.
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने एक प्रधानमंत्री होंगे, जो 5 साल तक सरकार संभालेंगे. ये प्रधानमंत्री एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाएंगे और ये लोकतंत्र को बचाने के लिए होंगे. हमारे संविधान को सुरक्षित रखने के लिए होंगे और यह कोई तानाशाह प्रधानमंत्री नहीं होंगे.
जयराम रमेश ने पीएम मोदी द्वारा ‘कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा- कि एक नेता प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत दावे करता है, लेकिन मैं हर दावे पर बात नहीं करूंगा. 1971 में क्या हुआ था यह सबको पता है और ये 2024 का चुनाव है. उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं. निवर्तमान पीएम तब क्या कर रहे थे, ये मैं नहीं जानता? लेकिन हर मुद्दे को धार्मिक और सांप्रदायिक रंग देना भाजपा का काम है.
कांग्रेस नेता ने हिमाचल कांग्रेस पर PM मोदी के बयान पर भी पलटवार किया. जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की चुनी हुई सरकार को बेशर्मी से अस्थिर करने की कोशिश क्यों की? उन्होंने रेलवे परियोजनाओं पर काम क्यों नहीं किया? क्यों अग्निवीर योजना को खत्म करने का वादा नहीं कर रहे. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है.
जयराम ने कहा गोवा से सिक्किम, महाराष्ट्र से कर्नाटक और अब हिमाचल प्रदेश तक कोई भी ऐसा राज्य नहीं है जो भाजपा के हथकंडों से सुरक्षित हो. उन्होंने गलत तरीके से हासिल किए गए चुनावी बॉन्ड से लिए पैसे का इस्तेमाल करके खुलेआम सरकारों को गिराया है और लगातार गिराने की कोशिश कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.