Weather Alert: देश के इन नौ राज्यों में अगले तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, कहीं भारी बारिश, कहीं आंधी तूफ़ान | जानें डिटेल

Weather Alert For UP, Uttarakhand, Delhi: यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अगले दो तीन दिन मौसम कैसा रहेगा, IMD ने जानकारी दी है.

Published date india.com Published: October 14, 2023 7:55 PM IST
IMD Issues Heatwave Warning For Karnataka

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. इन राज्यों में भारी बारिश होगी. अगले दो दिन तक राज्यों में मौसम बेहद खराब रहेगा. अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा में भी मौसम खराब रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, यह मौसम का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में आगामी 17 अक्टूबर तक इसका असर देखने को मिलेगा.

ये राज्य भी होंगे प्रभावित: आईएमडी (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है, जिसके 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने के साथ ही और तीव्र होने की आशंका है.

विभाग के मुताबिक इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से नमी मिलने की संभावना है, जिससे इसी अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता और दायरे में वृद्धि होगी. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रबल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में 17 अक्टूबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी देने के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता है, जिनमें हरा (कोई कार्रवाई जरूरी नहीं), पीला (देखें और अलर्ट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.