आज 22 दिसंबर का मौसम- उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरा, कश्मीर में चिल्लई कलां, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर, कश्मीर में चिल्लई कलां के साथ पहली बर्फबारी हो रही है. ठंड के कारण बिहार कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है. गया में 24 दिसंबर तक कक्षा 5 तक की पढ़ाई बंद है, जबकि ऊपरी कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी.

Published date india.com Updated: December 22, 2025 6:55 AM IST
आज 22 दिसंबर का मौसम
आज 22 दिसंबर का मौसम

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में ठंड बढ़ने, कोहरे छाने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी है. वहीं, कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लोगों को यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा है.

दिल्ली

22 दिसंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक घना कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश

पश्चिमी क्षेत्रों में आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के अलावा बाराबंकी, बहराइच, कानपुर, श्रावस्ती, अयोध्या तथा फुरसतगंज में घना कोहरा छाएगा. दृश्यता कई जगहों पर 100 मीटर से कम रह सकती है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, अलीगढ़ और बरेली में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

उत्तराखंड

पंतनगर, खटीमा, हरिद्वार और काशीपुर में सुबह घना कोहरा रहेगा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से नीचे जा सकती है. दोपहर 12 बजे बाद धूप निकलने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अलर्ट भी जारी है.

पंजाब

अमृतसर, हलवारा, गुरदासपुर, फरीदकोट, कपूरथला, मानसा और मोगा में घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक सीमित रह सकती है. 22-23 दिसंबर को ठंड और बढ़ने की चेतावनी है.

हरियाणा

चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद के साथ हिसार और सिरसा में घना कोहरा छाने का अनुमान है. दृश्यता बेहद कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजस्थान

उत्तरी हवाओं के कारण 22 दिसंबर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी. 23-24 दिसंबर को उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में श्रीगंगानगर, सीकर, उदयपुर, जोधपुर और चुरू में घना कोहरा छा सकता है.

मध्य प्रदेश

उत्तरी क्षेत्र में 22 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा. पूर्वी हिस्सों में रीवा, सतना, खजुराहो तथा पश्चिमी हिस्सों में दतिया और ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से कम रहने की आशंका है.

बिहार

पटना सहित अधिकांश जिलों में पछुआ हवा और कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम है. पिछले तीन दिनों से पटना में धूप नहीं निकली. अगले दो-तीन दिनों में राहत की उम्मीद कम है. गया, नालंदा, अरवल, जहानाबाद में शीत दिवस तथा सीतामढ़ी, शिवहर में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है. अन्य हिस्सों में हल्का-मध्यम कोहरा रहेगा.

जम्मू-कश्मीर

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ जमी. मैदानी इलाकों में बारिश से हवा साफ हुई. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, गुलमर्ग में -1.5 और पहलगाम में 2.8 डिग्री रहा. जोजिला, सदना, रजदान और सिंथन पास पर बर्फबारी से यातायात बंद है. पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी से नए साल के जश्न की उम्मीदें बढ़ी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.