Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश, यूपी-बिहार और हरियाणा-पंजाब में सर्दी का सितम, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत भारत के इन राज्यों में ठिठुरन वाली सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान लगभग 4 डिग्री से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.

Written by: Shivani sharma Edited by: Shivani sharma
Published: December 22, 2023, 6:17 AM IST

Weather Update: नया साल बस आने को है इसी बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का प्रकोप छाया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. मौसम विभाग का मानना है कि 25 दिसंबर के दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी.

हरियाणा-पंजाब में ठंड का सितम

हरियाणा-पंजाब में मौसम तेजी से बदल रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. हरियाणा और पंजाब में इन दिनों हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. इसके साथ-साथ कोहरे की चादर सड़कों पर बिछी हुई दिखाई दे रही है. इससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को हरियाणा के न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

एमपी में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है. गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड रही. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहामध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. अधिकांश जगहों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार गुरुवार की रात के दरमियान ग्वालियर सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ी है और शुक्रवार से ठंड में और इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा. दिल्ली-NCR में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तमिलनाडु में बारिश का प्रकोप

वहीं, अगर बारिश की बात करें तो तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में बीते तीन दिनों में भारी बारिश हुई. इस भारी बारिश में अब तक 10 लोगों की जान चली गई. राज्य में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.