
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Weather Forecast:भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार सुबह जारी किए गए पूर्वानुमान में बताया कि बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व और पूर्व मध्य हिस्से में बना हवा का डिप्रेशन आज और गहरा हो सकता है और इससे चक्रवात जैसे हालात बन सकते हैं और इसके मजबूत होने से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन में भारी बारिश होने की संभावना है. इस चक्रवात का नाम गुलाब रखा गया है, जिसके वजह से आंध्र प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तट पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ नजर आ रहा है. इसकी वजह ये है कि बंगाल की खाड़ी में हवा का एक गहरा और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है.
Depression intensified into a Deep Depression over North & adj central BoB, likely to intensify into a CS next 12 hrs & to cross south Odisha north AP coasts around Kalingapatnam by evening of Sep 26. Cyclone- Yellow alert for north AP & adjoining south Odisha coasts: IMD pic.twitter.com/YZPnLgoyNy
— ANI (@ANI) September 25, 2021
इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का है अलर्ट
इस चक्रवातीय संरचना के बनने से अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य और कोंकण और गोवा में भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 25-26 सितंबर को गुजरात क्षेत्र के ऊपर बहुत भारी वर्षा; सौराष्ट्र और कच्छ में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती की है और वहीं 26 और 27 सितंबर को ओडिशा में और 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है.
आज इन राज्यों में होगी बारिश
विभाग ने बताया है कि अभी मानसून की ट्रफ लाइन नौगांव से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है और इसके साथ ही सौराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. इन चार वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है तो वहीं मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग के जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश हो सकती है.
वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन भी जैसलमेर, अजमेर, नौगांव, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 26 सितंबर को ओडिशा के तट पर पहुंचेगा और इसके प्रभाव से मप्र में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तीन-चार दिन तक जारी रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.