Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली-UP में कब होगी बारिश ? पढ़ें IMD का मौसम अपडेट

देश में गर्मी से सभी का बुरा हाल है. गर्मी का सितम झेलते हुए मई का महीना भी आ गया है लेकिन गर्मी कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे. वहीं IMD ने देश भर के कई राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

Published date india.com Published: May 5, 2024 6:39 AM IST
पढ़ें मौसम का हाल.
पढ़ें मौसम का हाल.

देशभर में गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल मचा हुआ है. गर्मी देखते देखते मई के महीने की भी शुरुआत हो गई है लेकिन गर्मी से अभी तक किसी तरह की राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे. शनिवार (4 मई) को भी कई जगह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है वहीं कहा है कि अभी आगे और भी गर्मी बढ़ेगी. इसके अलावा देशभर के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी दी है. पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो तो रही है पर इसका असर गर्मी पर नहीं पड़ रहा.

इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों को लेकर मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. पंजाब, हरियाणा से लेकर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अगले दो दिनों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश पड़ सकती है. इसी के बाद तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कैसा है हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड का मौसम?

मई के महीने की शुरुआत होती है हिमाचल प्रदेश में चटक धूप निकलने लग गई है. तापमान बढ़ने लग गया है. शनिवार (4 मई) को हिमाचल प्रदेश के धौलाकुआं में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश तो पड़ रही है पर इससे मैदानी इलाकों को गर्मी से कोई विशेष राहत नहीं मिल पा रही है.

यूपी समेत इन राज्यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिसके चलते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. अभी भी कई इलाको में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है.  इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो यूपी आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है जिससे की लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यूपी के अलावा अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम ,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों के अलावा सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के में भी बारिश होने का संभावना हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.