
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
देशभर के सभी राज्यों में सर्दी अपने पांव जमाए हुए है. दिल्ली UP समेत तमाम उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय थोड़ी गर्माहट आई थी, बारिश के बाद फिर से हवाएं सर्द हो गई हैं. कश्मीर में भीषण शीतलहर की स्थितियों से कोई राहत नहीं मिली. घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम गत रात्रि घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले यह शून्य से नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस था. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.3 डिग्री और शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. जैसलमेर के अलावा बीकानेर जिले में भी कई जगह बूंदाबांदी हुई. सबसे अधिक दो मिलीमीटर बारिश जैसलमेर में दर्ज की गई. इसके साथ ही संगरिया में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, सीकर और करौली में सात डिग्री, फतेहपुर में आठ डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.4 डिग्री और चुरू में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार को भी जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, अजमेर सहित कई जिलों में गर्जन और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है. राजधानी जयपुर में बुधवार को हल्के बादल छाये रहे और रात को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है.
पंजाब के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की रहने की संभावना है. उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में8 फरवरी, 2024 को पाला पड़ने की संभावना है.
08 फरवरी 2024 को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.
08 फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.