
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली में पिछले 2-3 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं. धूप तेज निकल रही है लेकिन हवाओं ने ठंड बढ़ा रखी है. दिल्ली में शीत लहर चर रही है.
राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में नागौर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा. शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में निम्नतम तापमान नागौर में तीन डिग्री, फतेहपुर में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, चुरू में 4.4 डिग्री, पिलानी में छह डिग्री, अलवर में सात डिग्री, अजमेर में 7.5 डिग्री व गंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री व 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन तक धूप खिली रहेगी. बरसात की संभावना नहीं है. बंगाल में अगले सात दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, दार्जिलिंग और एक अन्य जगह पर 28 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा बंगाल में अगले सात दिन तक बारिश नहीं होगी.
दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 26 जनवरी को मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी कोहरा बना रहेगा. कोहरा के दौरान हम देखते हैं कि ट्रेनें लेट होती हैं और वाहन चलाने के दौरान भी समस्या होती हैं क्योंकि, कोहरा में आप तेजी से वाहन भी नहीं चला सकते हैं क्योंकि विजिबिलिटी बहुत कम होती है.
27 जनवरी से 28 जनवरी की सुबह तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी नॉर्थ दिनाजपुर में कोहरा रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक दिन में ही चार डिग्री की गिरावट होगी. रविवार को हो सकता है कि एक डिग्री गिरे, दूसरे दिन दो डिग्री गिरे. न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी तो बंगाल में ठंड बनी रहेगी.
राजधानी कोलकाता में रविवार 26 जनवरी को 24 डिग्री अधिकतम और 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. इसके बाद 27 जनवरी को अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.