Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. उत्तर प्रदेश-बिहार-झारखंड में बारिश की गति धीमी पड़ गई है, तो गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति हो गई है. गुजरात के आज भी आठ जिलों के लिए आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में बारिश और बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटों में 63 लोगों की मौत की खबर है. वहीं बारिश से प्रभावित 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. गुजरात में भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेजों को आज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.
मुंबई में कल रात से भारी बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के पालघर, नासिक, पुणे, रायगड, रत्नागिरी, कोल्हापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. बता दें कि महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक बारिश के कारण 83 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं, अब तक 164 जानवरों की भी मौत हुई है.
अगले पांच दिनों तक गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी
दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया और विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया है.कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
For next 5 days, light to moderate rainfall is expected in the entire state. Extremely heavy rainfall is expected in many districts of South Gujarat, Saurashtra & Kutch. The intensity of rainfall will reduce by 15th July: Dr Manorama Mohanty, Director, Meteorological Dept (11.07) pic.twitter.com/UbQrjrYcZp
— ANI (@ANI) July 11, 2022
इन राज्यों में बारिश जारी
सोमवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोमवार की दोपहर हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.
कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड- केरल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर में भी हुई जोरदार बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह जोरदार बारिश हुई. IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में भी कई इलाकों में बरसात होने का अनुमान जताया गया है.
दिल्ली में मानसून ने दस्तक तो 30 जून को दे दी थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से तेज बारिश नहीं हो रही है. राजधानी सहित उत्तर के कई जिलों में सुबह से उमस जारी है.
राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश
राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.