Weather Latest Updates: मॉनसून हुआ सक्रिय, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Latest Updates: मॉनसून हुआ सक्रिय, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा सहित कुछ राज्यों में आज बारिश की संभावना है तो कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. जानिए राज्यों के मौसम का हाल...

Published date india.com Published: July 10, 2021 7:53 AM IST
Weather Latest Updates: मॉनसून हुआ सक्रिय, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल
weather in india

Weather Latest Updates: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में अब मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक  10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है और इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो सकती है, तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दबाव क्षेत्र और मानसून के आगे बढ़ने की वजह से 10 जुलाई के बाद उत्तर पश्चिम भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है.

आज दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से मॉनसून को दिल्ली आने में मदद मिल रही है. ऐसे में संभावना है कि आज मॉनसून दिल्ली पहुंच सकता है. हालांकि आज सिर्फ बूंदाबांदी की ही संभावना है और झमाझम वाली बारिश के लिए इस हफ्ते इंतजार करना पड़ेगा. 12-13 जुलाई को हल्की बारिश होगी.

इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की है संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पंजाब में भी भारी बारिश की संभावना है. तो वहीं, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है. उत्तराखंड में 11 और 12 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. सप्ताह के अधिकांश दिनों के दौरान मध्य और आस-पास के पूर्वी भारत (मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा) में अलग-अलग इलाकों में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अरब सागर से पश्चिमी तट तक फैले दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं के मजबूत होने और ट्रफ के बनने की संभावना के कारण 10 से 12 जुलाई के दौरान महाराष्ट्र और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तो वहीं, 13 और 14 जुलाई को कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है.

देश के अधिकांश हिस्सों में 22 जुलाई तक सक्रिय हो जाएगा मॉनसून

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 22 जुलाई के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है, इससे उत्तर पश्चिम भारत, मध्य-पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इस बार राजधानी दिल्ली में मानसून 15 साल बाद सबसे अधिक 13 दिन की देरी से पहुंच रहा है.आमतौर पर यह 27 जुलाई तक मॉनसून दिल्ली पहुंच जाता था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.