
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Weather Latest Update: देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी का प्रकोप जारी है तो कहीं मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम की बात करें तो सोमवार की सुबह से दिल्ली में हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम ही है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. तो वहीं पांच जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, झारखंड में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है.
स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है.पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है तो वहीं मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है.री किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरप्रदेश से बिहार होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल होकर असम तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है और इसके साथ ही एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से आंतरिक ओडिशा तक जा रही है. इसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी एवं दक्षिणी पश्चिम भाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार के शेष भाग में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
05/07/2021: 04:45 IST; Thunderstorms with light to moderate intensity rain would occur over isolated places of South-west Delhi, Farukhnagar, Bhiwani, Charki-Dadri, Bhiwadi, Jhajjar(Haryana) and adjoining areas during the next 2 hours.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 4, 2021
दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी, हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब के कई हिस्सों में हल्की वर्षा होगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, फरुखनगर, भिवानी, चरखी-दादरी, भिवानी, झज्जर (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी.
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 39.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. गर्मी से आगामी चार-पांच दिनों तक भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.