
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
Weather Report: मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इससे एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, वहीं बढ़ती उमस लोगों को परेशान भी कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन सुबह के समय गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है.
हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि बारिश के समय पर खुले इलाकों और बिजली के उपकरणों के नजदीक न जाएं. आईएमडी के मुताबिक 4 जुलाई को भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, हालांकि इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. तापमान 37 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री न्यूनतम रहेगा.
वहीं, 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है. 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम रहेगा. ह्यूमिडिटी में मामूली अंतर देखा जाएगा, लेकिन गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी.
9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. हालांकि इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आसमान में बादलों की उपस्थिति और नमी के कारण वातावरण नम बना रहेगा. हालांकि, हवा में बनी अधिक नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण उमस में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.