Aaj 24 Oct ka Mausam: दिल्ली में AQI 400 पार, 28-29 Oct को कराई जाएगी बारिश, जानिए कहां कैसी है हवा

Weather today October 24: दिल्ली की हवा को साफ करने की कोशिशों पर काम किया जा रहा है, जानिए फिलहाल किस इलाके में कितना एक्यूआई है.

Published date india.com Updated: October 24, 2025 6:58 AM IST
पढ़िए कैसा है मौसम और हवा का हाल
पढ़िए कैसा है मौसम और हवा का हाल

अक्टूबर के शुरू से ही दस्तक दे चुकी सर्दी ने अब अपने पांव पसार लिए हैं. गुनगुना पानी इस्तेमाल की सुबह आ गई है. AC, कूलर तो घरों में बंद हो ही चुके हैं. अब पंखे की तेज रफ्तार भी ठंडक का अहसास करा रही है. दिल्ली-NCR और उसके आसपास के राज्यों में हवा का स्तर बेहद खराब है. घरों और दफ्तरों के अंदर बैठे हुए भी, गले में रेत सा होने का अहसास हो रहा है. जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी, हवा का स्तर खराब होगा. लेकिन तकनीकों के जरिए हवा को साफ करने का इंतजाम किया जा रहा है. इसी पहल में  दिल्ली ने गुरुवार को पहली क्लाउड सीडिंग परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक संपन्न की. यह उड़ान 28-30 अक्टूबर के बीच होने वाले कृत्रिम वर्षा अभियान का अहम हिस्सा थी. दिल्ली अपनी पहली कृत्रिम वर्षा अनुभव करने के लिए तैयार है. सभी सिस्टम विमान से लेकर मौसम और पर्यावरण निगरानी तक पूरी तरह तैयार हैं. अब केवल उपयुक्त बादलों का इंतजार है, जो 29–30 अक्टूबर के बीच होने वाले वास्तविक सीडिंग के लिए अनुकूल होंगे.”

सभी तैयारी पूरी होने के बाद, राजधानी अब 28–30 अक्टूबर के बीच पूर्ण पैमाने पर क्लाउड सीडिंग और कृत्रिम वर्षा परीक्षण के लिए तकनीकी रूप से तैयार है, यह दिल्ली के लिए पहली बार है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिल्ली का एक्यूआई गुरुवार को 305 पर है, जो बुधवार से लगभग 50 अंक बेहतर है.

दिल्ली में ग्रेप 2 की पाबंदियां लागू है इस बीच ओवरऑल AQI 293 बना हुआ है जो खराब की श्रेणी में आता है

  • आनंद विहार 403
  • जहांगीरपुरी 350
  • बवाना 348
  • विवेक विहार 346
  • वजीरपुर 337
  • बुराड़ी 335
  • पटपड़गंज 324
  • अशोक विहार 322
  • रोहिणी 319

ओडिशा में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भुवनेश्वर ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी से उत्तर-पूर्वी हवाओं का रुख दक्षिण और तटीय ओडिशा में नमी ला रहा है, जिसके कारण अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. 24 अक्टूबर को मौसम का यही रुख जारी रहेगा, जबकि 25 अक्टूबर को दक्षिण और उत्तरी तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. आईएमडी के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर को भी दक्षिण ओडिशा के कई स्थानों और उत्तरी ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है.

देश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है. कर्नाटक, केरल, मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु के में भारी बारिश रही.

किस राज्य का कितना तापमान रहने का अनुमान

दिल्ली- 19°C- 32°C
मुंबई- 28°C- 33°C
जयपुर-22°C-31°C
भोपाल-21°C-30°C
लखनऊ-24°C-34°C
पटना -25°C-32°C
देहरादून-14°C-27°C
शिमला-9°C-22°C
कश्मीर-7°C-19°C
चंडीगढ़-18°C-30°C
बेंगलुरु-21°C-24°C

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.