Weather Update: दिल्ली की हवा खराब, बिहार-यूपी-राजस्थान में ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानिए मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर के बीच कोहरे की मोटी परत छाई हुई है. वहीं दिल्ली की हवा आज गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है. बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-

Published date india.com Updated: January 11, 2023 12:02 PM IST
Weather Update: दिल्ली की हवा खराब, बिहार-यूपी-राजस्थान में ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानिए मौसम का मिजाज
weather update today, 11 jan 23

Weather Update: उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों को ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों में देखा जा रहा है. वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश के भी आसार हैं. देश की राजधानी दिल्ली में जहां शीतलहर में थोड़ी कमी आई है वहीं बुधवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी कम रही.  दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम क्षेत्र में कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई.

मौसम का आज कैसा है मिजाज…

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.6 और भिवानी में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यूपी के कानपुर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 4.5 और अलवर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पचमढ़ी में तापमान 4.8 डिग्री और उमरिया में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सुबह 8.30 बजे: पंजाब: भटिंडा-0 मीटर, अमृतसर-25 मीटर और लुधियाना-200 मीटर; पश्चिम राजस्थान: गंगानगर-25 मीटर; हरियाणा- हिसार, अंबाला और भिवानी-25-25 मीटर; दिल्ली का पालम-50 मीटर; करनाल, सफदरजंग और आयानगर (दिल्ली) 200 मीटर प्रत्येक विजिबिलिटी दर्ज की गई.

दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में पहुंची

वहीं दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब से अब गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. बुधवार की सुबह से दिल्ली घने स्मॉग की चपेट में है,  एयर क्वालिटी  421 एयर क्वालिटी इंडेक्स में  ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

घने कोहरे की चपेट में कई राज्य

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राज्यों-पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार घने कोहरे की चपेट में हैं जिसकी वजह से इन प्रदेशों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं. विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद कल यानी 12 जनवरी से इसके कम होने का अनुमान है.

श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है. यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है और लोगों को अलाव के सहरे खुद को गर्म रखना पड़ता है.

यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में कोल्ड डे 

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर पंजाब और हरियाणा के छिटपुट स्थानों पर ठंड ज्यादा रही. इसके साथ ही मंगलवार को पंजाब से बिहार तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह  घने/बहुत घने कोहरे की परत देखी गई.

अगले चार दिनों में ठंड कम हो सकती है

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति में कमी आई है और अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की कोई स्थिति नहीं होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में घना/बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और उसके बाद धीरे-धीरे ठंड कम होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.