Weather Update: UP में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में स्कूल बंद, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है. जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल.

Published date india.com Updated: September 11, 2023 11:54 AM IST
Weather Update
Weather Update

Weather Update– दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. इधर आज यानी सोमवार 11 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीर सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग (IMD) ने विशेषतौर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट को देखते हुए लखनऊ में 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

दिल्ली एनसीआर में 8 सितंबर की शाम से ही हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई थी. राजधानी दिल्ली में G20 Summit 2023 का आयोजन भी 9-10 सितंबर को किया गया. इस दौरान मौसम अच्छा बना रहा और रविवार 10 सितंबर को तो विदेशी मेहमान बारिश की बूंदाबांदी के बीच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे थे.

दिल्ली की हवा शिमला जैसी

Delhi-NCR के लोगों को पिछले 2 दिनों में हुई बारिश की वजह से न सिर्फ प्रचंड गर्मी से राहत मिली है बल्कि यहां प्रदूषण का स्तर भी काफी गिर गया है. राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह AQI 43 रिकॉर्ड किया गया, यहां की हवा शिमला जैसी शुद्ध हो गई. यह पिछले साल अक्टूबर के बाद से सबसे अच्छा एक्यूआई है. CPCB के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 10 अक्टूबर को दिल्ली का AQI 44 दर्ज किया गया था. G20 Summit के दौरान राजधानी दिल्ली में वाहनों की आवाजाही कम होने और बारिश की वजह से दिल्ली की आबोहवा इतनी शुद्ध हुई.

लगातार बारिश की वजह से रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5 और 2 डिग्री कम था. राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आज भी बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

यहां होगी बारिश

शनिवार और रविवार को नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में खूब बारिश हुई. मिल रही खबरों के मुताबिक आज यानी सोमवार सुबह भी इन शहरों में बारिश हुई है. दिल्ली एनसीआर के अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक उत्तर-पूर्वी बारत में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 12 सितंबर यानी मंगलवार के आसपास नॉर्थ-वेस्ट और वेस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान उठ सकता है, जिसकी वजह से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.