Weather Update: जैसे ही शीत लहर ने उत्तर भारत पर अपनी पकड़ मजबूत की, 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की एक पतली परत छा गई. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली का पारा और गिरेगा.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां बर्फबारी का सिलसिला जारी है. उत्तरकाशी समेत पिथौरागढ़ में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का सिलसिला जारी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है.
पंजाब और हरियाणा में मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी रहा. राज्य बठिंडा छह डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2, 8.6 और 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 12.9, 6.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पड़ोसी राज्य हरियाणा में करनाल का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा. हिसार, भिवानी, सिरसा, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.5, 8, 9, 10.5 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.