Weather Today: दिवाली पर आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें ताजा अपडेट

Weather Today: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी आज भी जारी रहेगी. मैदानी इलाकों की बात करें तो कर्नाटक को छोड़कर अन्य राज्यों में बारिश नहीं होगी.

Published date india.com Published: November 12, 2023 7:04 AM IST
Weather Today: दिवाली पर आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें ताजा अपडेट
New Delhi, Nov 10 (ANI): A view of the AIIMS area as the national capital witness sudden weather changes following light rainfall, in New Delhi on Friday. (ANI Photo)

Weather Update Today: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश से सर्दी और बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में गरज के साथ बारिश होने वाली है. मध्य कर्नाटक के जिलों दावणगेरे, चित्रदुर्ग, दक्षिण कर्नाटक के जिलों बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, तुमकुरु, शिवमोग्गा, मांड्या, मैसूरु, चिक्काबल्लापुरा, हसन, कोडागु में भी बारिश होगी. उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कोप्पल, विजयपुरा जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन के दौरान छिटपुट जगहों को छोड़कर बारिश होने की उम्मीद कम है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

पहड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी जारी रह सकता है. बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु धाम में दर्शन करने आ रहे हैं. बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो शनिवार को भी जारी रही. धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया. इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है.केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह से बर्फबारी जारी है. प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दीपावली पर प्रदेश भर में ठंड बढ़ सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 नवबंर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा. पहाड़ी पर बर्फबारी जारी रह सकती है. चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में चल रही है. 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. 15 नवंबर को यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. 18 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में रविवार को मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सोमवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.