Weather Update: कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, देखें क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह के समय भयंकर कोहरा छाया रहेगा.

Published date india.com Updated: December 17, 2023 6:36 AM IST
Weather Update: इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, देखें क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट
मौसम का ताजा अपडेट

Today’s Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने लगेगी. इसके अलावा 17 और 18 दिसंबर, 2023 को असम, मेघालय और त्रिपुरा के लिए भारी कोहरे का पूर्वानुमान है.
वहीं, सोमवार, 18 दिसंबर केरल और माहे में कई स्थानों पर और संभवतः तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप में भी 17 और 18 दिसंबर के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

17 से 18 दिसंबर तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, आईएमडी के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर को लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. आज दक्षिण तमिलनाडु में और कल यानी 17 दिसंबर को दक्षिण केरल में भारी बारिश होने की भी संभावना है.

इन जगहों पर भी बारिश की संभावना

17 दिसंबर यानी आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में भी बारिश होनी की उम्मीद है. पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है. इसके अलावा, 17 और 18 दिसंबर को गुजरात तट पर और उसके आसपास 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज अपतटीय हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.