
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Weather Update Today: उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश और बिहार में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है जिसकी वजह से बिहार में आज भी बारिश जारी है. बिहार के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी हुई है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय है और कई जिलों में बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
जानकारी के मुताबिक पूर्वी यूपी में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई और आज भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं दिल्ली में मॉनसून का अभी इंतजार जारी है, हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं जिससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में सक्रिय है मानसून
पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई इलाकों में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, वे जिले हैं- प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धाथनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी.
बिहार में गरज के साथ तीन दिनों तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति को देखते हुए बिहार में अगले दो से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि यह बारिश एक साथ सभी इलाकों में नहीं होगी. इसकी वजह ये है कि स्थानीय प्रभाव से बने बादलों को किसी मजबूत मौसमी सिस्टम का साथ नहीं मिल रहा है.
दिल्ली में मॉनसून का इंतजार जारी, बदलेगा मौसम
दिल्ली में अभी मॉनसून के आने में लंबा वक्त है, मगर दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली में मध्यम बारिश का मौसम अगले दो दिन और बना रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाके में आज और कल बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. रीवा अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं होशंगाबाद संभाग और झाबुआ जिले के साथ ही भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल सहित दस संभागों के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.