By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Well Take Strict Action Against People Involved In The Violence In Delhi G Kishan Reddy
दिल्ली में जानबूझकर हिंसा की गई, सरकार ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं करेगी: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, वे मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं
हैदराबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में जानबूझकर हिंसा फैलाई गई और नरेंद्र मोदी सरकार इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की देश की यात्रा के दौरान हिंसा को लेकर चिंता जताई. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के नाम पर आगजनी और दंगा पूरी तरह गलत है. किसी को भी यह नहीं समझना चाहिए कि केंद्र सरकार कमजोर है.
रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”जो लोग हिंसा में शामिल थे उन्हें मैं चेतावनी देता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ हमारी सरकार आवश्यक कड़ी कार्रवाई करेगी. हमारी सरकार हिंसा के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगी.”
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिल्ली पुलिस के कारण नियंत्रण में है जो जिम्मेदारी से काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में हिंसा जानबूझकर की गई.
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy, in Hyderabad: We’ll take strict action against people involved in the violence in Delhi y’day. Since 2 months there was dharna but centre gave a chance for peaceful demonstrations & protests. But y’day’s violence won’t be tolerated pic.twitter.com/65TIEla5kX
— ANI (@ANI) February 25, 2020
रेड्डी ने कहा, केंद्र ने संयम बरता. ”हम जानते हैं कि लोग समझेंगे कि सीएए में कुछ भी नहीं है, जो 130 करोड़ भारतीयों के खिलाफ हो. यह न तो पाकिस्तान के खिलाफ है, न ही बांग्लादेश के खिलाफ या किसी धर्म या क्षेत्र के खिलाफ भी नहीं है.”
रेड्डी ने कहा, इसके बावजूद वे मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं, जो बहुत गलत है.” उन्होंने कहा कि किसी को भी यह नहीं समझना चाहिए कि केंद्र सरकार कमजोर है.
मंत्री ने कहा, ”जो लोग देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं वे हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं. जांच जारी है और इससे पता चलेगा कि इसके पीछे कौन लोग हैं.”
Also Read:
-
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, यूनियन कैबिनेट ने 1,60,504 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी, जानिए कहां क्या बनेगा
-
इनकम खत्म होने के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश, अब एक्टिंग में दिखाना चाहते हैं टैलेंट
-
'बम से उड़ाने की साजिश...': क्या चिराग पासवान की जान को है खतरा? बिहार रैली में केंद्रीय मंत्री ने खुद किया ये दावा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें