चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने इन दो राज्यों को दिया 11 नई ट्रेनों का तोहफा, लिस्ट में अमृत भारत और वंदे भारत भी शामिल

Indian Railways Update: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल और असम को 11 नई ट्रेनें मिलीं, जिससे रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Published date india.com Published: January 10, 2026 9:31 PM IST
Vande Bharat sleeper
Vande Bharat sleeper

Indian Railway News: चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल और असम को बड़ी सौगात दी है. इन दोनों राज्यों को कुल 11 नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं, जिनमें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस और दो सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. रेल मंत्रालय का कहना है कि इन नई ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा. साथ ही इन ट्रेनों से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. सरकार का उद्देश्य है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ा जाए.

इन 11 नई ट्रेनों में से आठ अमृत भारत एक्सप्रेस होंगी, एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी और दो सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाई गई है, जिसमें यात्री रात में आराम से सफर कर सकेंगे. यह ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस होगी और इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक होगी. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सस्ती और आरामदायक मानी जाती हैं. ये नॉन एसी ट्रेनें हैं, लेकिन इनमें सुविधाएं वंदे भारत जैसी होंगी.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि इस महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 11 थर्ड एसी कोच, चार सेकेंड एसी कोच और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा. इस ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की होगी. इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, हालांकि यह आम तौर पर 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी. इसके अलावा नॉर्थ बंगाल और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें खास तौर पर बजट में यात्रा करने वालों के लिए बनाई गई हैं. ये ट्रेनें नॉन एसी होंगी, लेकिन इनमें आधुनिक सुविधाएं होंगी जैसे आरामदायक सीटें, साफ-सफाई, बेहतर लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था. इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के अनुसार इन रूट्स पर चलाई जाएंगी.

इन रूट्स पर चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
  • SMVT बेंगलुरु-अलीपुरद्वार
  • अलीपुरद्वार-पनवेल
  • डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ)
  • कामाख्या-रोहतक
  • हावड़ा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल)
  • सियालदह-बनारस
  • न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.