बंगाल में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय सबपर भारी, केरलम से लेफ्ट साफ, असम-पुडुचेरी में फिर भगवा सरकार
पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन के बाद PM मोदी का गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगा सागर (बंगाल) तक BJP के विस्तार का सपना साकार हो गया है. देखिए बंगाल समेत तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी चुनाव के नतीजे:-
5 राज्यों में से 3 में BJP की सरकार बनती दिख रही है. केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है.
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे साफ हो चुके हैं. बंगाल में BJP का सबसे बड़ा सपना हकीकत में तब्दील हो गया है. सोमवार (4 मई) को बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती हुई. इनमें से BJP ने अब तक 194 सीटें जीत ली हैं. ये बहुमत के आंकड़े 147 से 47 सीटें ज्यादा हैं. बंगाल में आई BJP की इस सुनामी में TMC 93 सीटों पर सिमट गई है.
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है. एक्टर थलपति विजय ने ब्लॉकबस्टर एंट्री मारी है. उनकी 2 साल पुरानी पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है. TVK कुल 234 सीटों में से 107 सीटों पर आगे चल रही है. यहां बहुमत का आंकड़ा 117 है. केरलम से लेफ्ट का सफाया हो गया है और 10 साल बाद कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF की वापसी हो रही है. वहीं, असम और पुडुचेरी में BJP की सरकार रिपीट हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीजे आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करने वाले हैं.
सही साबित हुई AI एंकर Zeenia की भविष्यवाणी, बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार
आइए जानते हैं पांचों राज्यों के क्या रहे चुनाव नतीजे? हेवीवेट कैंडिडेट की सीटों का क्या रहा हाल:-
बंगाल चुनाव के नतीजे
- बंगाल में अब तक के रुझानों में BJP को प्रचंड बहुमत मिल गया है. पार्टी ने 194 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. कुछ सीटों पर आगे चल रही है.
- TMC के खाते में 93 सीटें जाती दिख रही हैं. अब तक BJP को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं. 6 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है.
- 2021 के मुकाबले इस बार BJP का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी BJP को करीब 45% वोट मिले हैं. पार्टी पिछली बार से 117 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है.
- ममता बनर्जी भबानीपुर सीट से आगे चल रही हैं. उनके खिलाफ BJP से सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं. अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से शुरुआत से ही लीड बना कर रखे हुए हैं. TMC ने नंदीग्राम से पबित्र कर को उतारा है.
- PM मोदी ने चुनावी कैंपेने के दौरान बंगाल में जहां झालमुड़ी खाई, उस इलाके में BJP चारों सीटों पर आगे है. ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं.
- राज्य में इस बार दो फेज में वोटिंग हुई थी. 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग हुई. बंगाल में इस बार दोनों फेज को मिलाकर 94% वोटिंग हुई. इसके पीछे SIR को एक वजह माना जा रहा है. बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द करनी पड़ी थी. यहां की 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा वोट डाले जाएंगे.
तमिलनाडु चुनाव के नतीजे
- तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है. 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK ने अब तक 109 सीटें जीत ली हैं.
- सत्ताधारी DMK महज 58 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है. AIADMK 69 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है.
- तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से हार गए हैं. स्टालिन को TVK उम्मीदवार वीएस बाबू (V.S. Babu) से मात दी है.
- एक्टर विजय तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) की ओर से पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव में खड़े हुए थे. ये दोनों सीटें DMK का गढ़ मानी जाती हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, विजय पेरम्बूर में 13574 और त्रिची में 7490 वोट से आगे चल रहे हैं.
- राज्य की कुल 234 सीटें हैं. यहां 23 अप्रैल को एक ही फेज में चुनाव हुए थे. बहुमत का आंकड़ा 117 है. तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है.
असम विधानसभा चुनाव के नतीजे
- असम में फिर हिमंता सरकार बनने जा रही है. यहां की कुल 126 सीटों में से BJP को 97 सीटों पर बढ़त मिल गई है. कांग्रेस को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं.
- BJP ने AGP और UPPL के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने AIUDF समेत कई दलों के साथ तालमेल बैठाया था.
- असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 4,979 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग 1,010 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर पीछे चल रही हैं.
- कांग्रेस सांसद और पार्टी की प्रदेश यूनिट के प्रमुख गौरव गोगोई असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में 14 में से 12 राउंड की गिनती के बाद 19,619 वोटों से पीछे चल रहे थे. ताजा जानकारी के मुताबिक, गोगोई BJP विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23000 वोटों से हार गए हैं.
- राज्य में 9 अप्रैल को एक ही फेज में चुनाव हुए थे. बहुमत का आंकड़ा 84 है. असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म होने जा रहा है.
केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे
- केरलम में कुल 140 सीटों में UDF को 100 सीटों पर बढ़त मिल गई है. LDF को 35 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.
- कांग्रेस 4 सीटों पर जीत गई है. यानी केरलम से लेफ्ट का सफाया हो गया है. ये आखिरी राज्य था, जहां लेफ्ट की सरकार थी.
- केरलम की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. केरलम विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को खत्म होने जा रहा है.
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे
- केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी चुनाव के नतीजे भी सामने हैं. यहां की कुल 30 सीटों में से 17 सीटों के नतीजे आ गए हैं.
- NDA ने 12 सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस प्लस ने 2 सीटें जीती हैं. अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है.
- पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को पूरा हो रहा है.
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Vote Counting Updates:
Bhabanipur Election Result | Baharampur Election Result | Panihati Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Baranagar Election Result | Kolkata Port Election Result 2026 LIVE | Diamond Harbour Election Result | Howrah Election Result | Darjeeling Election Result | Murshidabad Vidhan Sabha Election Results | North 24 pargana Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Mathabhanga Vidhan Sabha Chunav Results
Assam Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Vote Counting Updates:
Jalukbari Election Results 2026 | Jorhat Assembly Election Results | Sivasagar Election Result | Barchalla Election Result 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें