बंगाल में BJP ले आई ममता के लक्खी भंडार का तोड़, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000, जानें क्या है स्कीम

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 2 फेज में वोटिंग होनी है. पहले फेज में 23 अप्रैल और दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा.

Published date india.com Published: April 15, 2026 3:53 PM IST
बंगाल में BJP ले आई ममता के लक्खी भंडार का तोड़, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000, जानें क्या है स्कीम
स्मृति ईरानी ने बंगाली नववर्ष के मौके पर कोलकाता में मातृ शक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया. (ANI)

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इस बार BJP ने वही पैटर्न का इस्तेमाल किया है, जो हाल के समय में हुए चुनावों में किया जा चुका है. BJP ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ लॉन्च किया. इस योजना के मुताबिक, सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का वादा किया गया है. BJP की इस स्कीम को ममता बनर्जी के लक्खी भंडार योजना का तोड़ बताया जा रहा है.

2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से ही BJP का खास फोकस बंगाल पर रहा है. BJP अब तक बंगाल की जनता की नब्ज नहीं पकड़ पाई है. 2021 के चुनाव में उसने ध्रुवीकरण की कोशिश की थी, लेकिन ये चाल उल्टी पड़ गई थी.

क्या SIR में नाम कटने के बाद भी बंगाल में कर पाएंगे वोटिंग? जानिये सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया फैसला

‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ क्या है?
ये BJP का एक चुनावी वादा है. अभी ये स्कीम लॉन्च नहीं हुई है. BJP ने कहा कि अगर बंगाल में उसकी सरकार बनती है, तो महिलाओं के खाते में हर महीने 3000 रुपये डाले जाएंगे. हालांकि, सभी महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा. फैमिली इनकम के आधार पर ही आर्थिक मदद मिलेगी. इस स्कीम की ज्यादा डिटेल अभी सामने नहीं आई है.

बंगाल में ममता बनर्जी की लक्खी भंडार और कन्याश्री योजना हिट
पश्चिम बंगाल में कुल 7.18 करोड़ वोटर हैं. इनमें से 3.59 करोड़ महिलाएं हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार खास महिला वोटर्स के लिए लक्ष्मी (लक्खी) भंडार, रूपश्री और कन्याश्री जैसी कई योजनाएं चला रही है. ये योजनाएं महिलाओं के बीच में हिट भी हैं.

लक्ष्मी भंडार योजना क्या है?
ये ममता बनर्जी सबसे चर्चित योजना है. इसकी शुरुआत फरवरी 2021 में हुई थी. इस योजना के तहत 25 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलते हैं. अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को अभी 1200 रुपये मिलते हैं. अब गुरुवार (5 फरवरी) को ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद को 1500 कर दिया है. ये बदलाव सभी कैटेगरी पर लागू होगा. इस योजना पर सरकार हर साल 1500 करोड़ रुपये खर्च करती है.लक्ष्मी भंडार योजना का फायदा लेने की कुछ शर्तें भी हैं. आवेदक की फैमिली इनकम 2 लाख से कम होनी चाहिए. उसके पास ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड होना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कन्याश्री योजना में लड़कियों को मिलती है स्कॉलरशिप
राज्य सरकार ने 8 मार्च 2013 को कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद बाल विवाह को रोकना और लड़कियों को आर्थिक मदद देना है. इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक लड़की की फैमिली इनकम 1,20,000 से कम होना अनिवार्य है. इस योजना का 2 तरह से फायदा लिया जा सकता है. पहला तरीका- 13 से 18 साल की लड़कियों को पढ़ाई के दौरान हर साल 1000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है. एक साइकिल भी मिलती है. दूसरा तरीका- लड़कियों की उम्र 18 साल होने पर 25 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं. शर्त है कि 18 साल में लड़की मैरिड नहीं होनी चाहिए. यूनाइटेड नेशंस (UN) ने साल 2017 में कन्याश्री योजना को 62 देशों में चल रही सोशल सेक्टर की 552 बेहतरीन योजनाओं में शामिल किया था. इसके लिए CM ममता बनर्जी को सम्मानित भी किया गया था.

माझी लाडकी बहिन से लेकर लक्खी भंडार तक… सिर्फ महिलाओं के लिए चलती हैं ये योजनाएं, जानें किस राज्य में मिलते हैं कितने रुपये

रूपश्री योजना का किन्हें मिल रहा फायदा?
पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 अप्रैल 2018 को रूपश्री प्रकल्प (Rupashree Prakalpa) योजना चलाई थी. इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए 25,000 रुपये दिए जाते हैं. यह योजना गरीब परिवारों को बेटी की शादी के लिए हाई इंटरेस्ट रेट पर लोन लेने से रोकने की कोशिश है. इस योजना का फायदा लेने के लिए BPL राशन कार्ड होना चाहिए.

पश्चिम बंगाल कब होंगे विधानसभा के चुनाव?
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 148 है. वोटरों की संख्या 7 करोड़ 4 लाख है. इसमें 3 करोड़ 60 लाख पुरुष वोटर्स हैं. 3 करोड़ 44 लाख महिला वोटर्स हैं. राज्य में दो फेज में वोटिंग होनी है. पहले फेज में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे फेज में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट पड़ेगा. नतीजे 4 मई को आने हैं.

2021 के चुनाव का हाल?
राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव हुए थे. 213 सीटें जीतकर TMC सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. TMC का वोट शेयर 48% था. BJP ने 77 सीटें अपने नाम की. वोट शेयर 38.1% रहा. अन्य के खाते में 2 सीटें गई थीं. वोट शेयर 10% था.

जराती-मारवाड़ी, उड़िया और मुसलमान… ममता को किस चक्रव्‍यूह में फंसा रही BJP? क्या भबानीपुर से तय होगा बंगाल का असली टाइगर?

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.