West Bengal CM: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:May 9, 2026 12:23 PM IST

West Bengal: इस बार के चुनावों में सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर से भी मैदान में उतरे थे. भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को टक्कर दी और जीत दर्ज कर साबित किया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उनकी कितनी पकड़ है. अब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री हैं.

West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही पश्चिम बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत हो गई है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी ने भगवा कपड़ों में शपथ ली. उन्होंने बांग्ला भाषा में शपथ ली.

Advertising
Advertising

इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष, मतुआ समुदाय से आने वाले अशोक किर्तनीया, अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से विधायक चुनी गई हैं. क्षुदीराम टु़डू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. क्षुदीराम टु़डू रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने हैं. वह पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं. इनके अलावा निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं.

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह क दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा जैसे नेताओं ने भी शिरकत की.

शपथ लेने से पहले ही सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि जब हम आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह देख रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकों के सपनों को पूरा कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के 'डबल इंजन' युग की शुरुआत हो रही है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'सोनार बांग्ला' का युग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है.

सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्होंने भवानीपुर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है और नंदीग्राम से भी जीत हासिल की है. इन चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से 208 सीटें जीतीं हैं. हालांकि अब सुवेंदु अधिकारी को अपनी कोई एक सीट छोड़नी पड़ेगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें