'ऐतिहासिक जीत...', बंगाल चुनाव नतीजों पर ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जानें क्या कहा

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने 207 सीटें जीतने के साथ TMC को सत्ता से बाहर कर दिया. इस बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी को बंगाल रिजल्ट पर बधाई दी.

Published date india.com Published: May 5, 2026 9:16 PM IST
'ऐतिहासिक जीत...', बंगाल चुनाव नतीजों पर ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जानें क्या कहा
बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. (Photo from Al Jazeera)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की. इस नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर कर दिया है. बंगाल चुनाव के नतीजों की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है. इस जीत पर दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई, जिसने इस जीत को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.

ट्रंप ने PM मोदी को बधाई में क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बीजेपी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत कहकर बधाई दी. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बताया कि हाल ही में हुई फोन कॉल में ट्रंप ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की थी और कहा था कि भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास ऐसा नेतृत्व है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी न दें इस्तीफा तो क्या होगा? समझिए BJP कैसे बना सकती है सरकार?

बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत

बता दें इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि लंबे समय से राज्य में टीएमसी का दबदबा रहा है. इस चुनावी परिणाम ने बंगाल की राजनीति को बदल दिया है. बीजेपी की यह जीत न सिर्फ एक राज्य तक सीमित मानी जा रही है, बल्कि इसे राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा संकेत माना जा रहा है कि जनता का मूड बदल रहा है.

अन्य राज्यों में भी बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव 2026 परिणामों में बीजेपी ने बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और पुडुचेरी में भी सत्ता बरकरार रखी है. असम में पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. पांच राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी ने 3 राज्यों में जीत हासिल की है. यह प्रदर्शन पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है और इससे उसकी राष्ट्रीय स्थिति और मजबूत हुई है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय सबपर भारी, केरलम से लेफ्ट साफ, असम-पुडुचेरी में फिर भगवा सरकार

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बीजेपी की राष्ट्रीय पकड़ में बड़ा विस्तार

इन नतीजों के बाद, बीजेपी की स्थिति और मजबूत हो गई है. जब 2014 में पार्टी केंद्र में सत्ता में आई थी, तब उसके पास सिर्फ 8 राज्यों में सरकार थी. लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 18 राज्यों तक पहुंच गई है. यह दिखाता है कि पार्टी ने पिछले वर्षों में अपनी राजनीतिक पकड़ को काफी मजबूत किया है. पश्चिम बंगाल जैसी बड़ी जीत और अन्य राज्यों में सफलता ने बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बना दिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.