Durgapur: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया है. ओडिशा की जलेश्वर निवासी 23 वर्षीय छात्रा, जो निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, शुक्रवार की रात अपने दोस्त के साथ कॉलेज के पास खाना खाने गई थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के दोस्त ने उसे अकेला छोड़ भागने की कोशिश की और इसी दौरान छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया.
पीड़िता के दोस्त पर लगाया आरोप
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि दोस्त ने उनकी बेटी को गलत इरादे से बाहर बुलाया और झांसे में लिया. घटना के वक्त पीड़िता का मोबाइल छीन लिया गया और रूपयों की मांग की गई. छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें पीड़िता का दोस्त भी शामिल है. इस घटना के बाद राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर बहस छिड़ गई है.
महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध
नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की टीम पीड़िता और उसके परिवार से मिलने पहुंच रही है और स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज से रिपोर्ट भी मांगी है. एनसीडब्ल्यू सदस्य अर्चना मजूमदार ने बयान देते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, पुलिस को प्रोएक्टिव कार्रवाई करनी चाहिए. पिछले कुछ सालों में बंगाल की कॉलेज परिसरों पर बलात्कार की कई घटनाएं दर्ज हैं.
आरजीकर कांड की दिलाई याद
जुलाई में एक लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप, अगस्त 2024 में आरजीकर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या और रेप जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सरकार पर लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जवाबदेही बढ़ रही है. मेडिकल छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. अभिभावक और समाज अब यह सवाल पूछ रहे हैं, क्या बेटियां कॉलेज परिसरों में सुरक्षित हैं?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.