TMC सांसदों को रास नहीं आ रही ममता की छांव! अब कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा में बचे 9 सदस्य
कोयल मल्लिक बंगाली फिम्ल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. वो दिग्गज बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक की इकलौती संतान हैं. अप्रैल 2026 में उन्होंने राज्यसभा की सदस्य बनी थीं.
कोयल मल्लिक इसी साल अप्रैल में राज्यसभा की सदस्य बनी थीं. (PTI)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस शायद अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है. पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी है. एक के बाद एक विधायक, सांसद और नेता साथ छोड़ रहे हैं. इस लिस्ट में अब बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कोयल मल्लिक 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ही TMC के टिकट पर संसद पहुंची थीं.
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक इस्तीफा दे चुके हैं. कोयल मल्लिक चौथी राज्यसभा सांसद हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है. अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दिया है या फिर नहीं.
कौन हैं कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक बंगाली फिम्ल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. वो दिग्गज बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक की इकलौती संतान हैं. 2003 में नाटेर गुरु नाम की फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके अपोजिट लीड रोल के लिए जीत (जीतेंद्र मदनानी) को कास्ट किया गया था. कोयल ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड निश्पाल सिंह से शादी की है. कपल के दो बच्चे हैं. एक बेटा कबीर और बेटी काव्या.
अप्रैल 2026 में ली थी राज्यसभा की सदस्यता
युवाओं के बीच में मशहूर कोयल मल्लिक को ममता बनर्जी ने राज्यसभा जाने के लिए मनाया था. अप्रैल 2026 में उन्हें राज्यसभा की सदस्यता दिलाई गई थी. राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद कोयल ने ममता बनर्जी के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया था. हालांकि, अब वो सांसदी छोड़ चुकी हैं.
संसद में TMC के कितने सांसद?
TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे. 20 अलग हो गए हैं. ऐसे में लोकसभा में 8 सांसद बच गए. वहीं, राज्यसभा में TMC के सदस्यों की संख्या 13 थी. इनमें से 4 का इस्तीफा हो चुका है. यानी बस 9 बच गए हैं. कुल मिलाकर 17 सांसद ममता के साथ रह गए हैं.
खेला हुआ, अब वक्त आने पर बड़ा खेल खेलूंगी… भतीजे अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी की BJP को चुनौती
कैसे छूटता गया सांसदों-विधायकों का साथ?
10 जून को सुष्मिता देव ने रिजाइन किया था. 8 जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी छोड़ी थी. वहीं, लोकसभा से 20 सांसद भी अलग हो चुके हैं. इनकी पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है. विधानसभा की बात करें, तो 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं. इन्होंने ऋतुब्रत बनर्जी को अपना नेता माना है. इन बागी विधायकों की लिस्ट भी सामने नहीं आई है.
कल्याण बनर्जी ने भी रख दी शर्त
इस बीच, ममता बनर्जी के सबसे करीबी सांसद कल्याण बनर्जी की भी नाराजगी सामने आई. कल्याण की नाराजगी की वजह TMC का फर्जी साइन केस है. कल्याण बनर्जी ने कहा, "ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ. अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता वे बहुत अहंकारी हैं. इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है."
कांग्रेस ने TMC के साथ विलय की अटकलों को अफवाह बताया
इस संकट के बीच कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के विलय की अटकलें भी थीं. लेकिन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है. वेणुगोपाल ने कहास, "ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी, लेकिन यह एक सामान्य राजनीतिक मीटिंग थी. TMC INDIA ब्लॉक का हिस्सा है. कांग्रेस और TMC के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है."
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें