स्कूल या 'सीक्रेट अड्डा'? बंगाल के स्कूल से 1.77 करोड़ कैश, शराब की बोतलें और संदिग्ध सामान मिलने पर बवाल

Written By: Tanuja Joshi Updated by: Tanuja Joshi
Updated Date:June 11, 2026 5:42 PM IST

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल में करोड़ों रुपये नकद, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस वित्तीय अनियमितताओं और बरामद नकदी के स्रोत की जांच में जुटी हुई है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के एक स्कूल से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक स्कूल में पुलिस की जांच के दौरान जो चीजें बरामद हुईं, उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है. करोड़ों रुपये नकद, शराब की बोतलें और संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी के बाद इस मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

Advertising
Advertising

मामला कांचरापाड़ा स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से जुड़ा है, जहां वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. स्कूल प्रशासन की तरफ से आरोप लगाया गया कि संस्थान से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने पैसों को लेकर अनियमितताएं की हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की.

77 करोड़ रुपये नकद बरामद

जांच के दौरान अधिकारियों को स्कूल परिसर से लगभग 1.77 करोड़ रुपये नकद मिले. इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद पुलिस को नकदी गिनने के लिए विशेष मशीन की मदद लेनी पड़ी. इसके अलावा कई दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं. मामले में स्कूल के लेखा विभाग से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतनी बड़ी रकम स्कूल परिसर में क्यों रखी गई थी और इसे बैंक में जमा क्यों नहीं कराया गया. जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये पैसा स्कूल की फीस से संबंधित है, किसी अन्य स्रोत से आया है या फिर इसके पीछे कोई और वित्तीय गतिविधि छिपी हुई है.

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब स्कूल परिसर के एक कमरे से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि ये कमरा मूल रूप से छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन वहां मिली वस्तुओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले इन दावों की आधिकारिक पुष्टि और जिम्मेदारी तय होना बाकी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें