दिल्ली के रेस्टोरेंट में अग्निकांड पर क्या बोले पीएम मोदी? पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान

Delhi Restaurant Fire: पीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग से लोगों की जान जाना बेहद दुखद है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Updated: June 3, 2026, 1:12 PM IST

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

पीएम ने एक्स पर पोस्ट में कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. यह पोस्ट पीएमओ के एक्स अकाउंट की ओर से किया गया है.


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर लिखा, दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निजनित दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. असमय अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस घटना के पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत सुनिश्चित करें, साथ ही घटना की गहन जांच करवाएं. कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है. 

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.