What Is Amrit Kaal That Finance Minister Nirmala Sitharaman Repeatedly Mentioned In Budget 2023 Speech
What is Amrit Kaal: क्या है अमृत काल जिसका जिक्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बार-बार किया?
What is Amrit Kaal: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट 2023-24 पेश करते हुए कई बार अमृत काल (Amrit Kaal) का जिक्र किया. आइये जानते हैं क्या है अमृत काल?
What is Amrit Kaal: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट 2023-24 पेश किया. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री कई बार अमृत काल (Amrit Kaal) का जिक्र किया. आइये जानते हैं क्या है अमृत काल जिसका जिक्र पूरे बजट भाषण में किया गया. सीतारमण ने बजट की शुरुआत करते हुए कहा, ‘अमृत काल में यह पहला बजट है, यह बजट पिछले बजट में रखी गई नींव और India@100 के लिए रखे गए ब्लूप्रिंट पर निर्माण की उम्मीद करता है.
क्या है अमृत काल और सबसे पहले कब हुआ इस्तेमाल?
‘अमृत काल’ शब्द का पहली बार इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किया था. पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए भारत के लिए एक नए रोडमैप का अनावरण करते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया था. उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि अमृत काल का उद्देश्य भारत के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना और गांवों और शहरों के बीच विकास के अंतर को कम करना है. इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में सरकार के हस्तक्षेप को कम करना और नवीनतम तकनीक का स्वागत करना भी था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.