Bharat Taxi: क्या है भारत टैक्सी? यूजर कैसे कर सकते हैं इसकी बुकिंग, जानें जरूरी की सभी बातें यहां

Bharattaxi: दिल्ली में भारत टैक्सी की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत हो चुकी है. सहकारिता मॉडल पर आधारित भारत टैक्सी सर्विस के ड्राइवर अपनी पूरी आमदनी खुद रख सकते है. आइये जानते हैं भारतटैक्सी के बारे में विस्तार से...

Published date india.com Published: December 3, 2025 7:13 PM IST
Bharattaxi service
Bharattaxi service

Bharat Taxi: दिल्ली में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सेवा की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत हुई है. भारत टैक्सी (Bharat Taxi) नामक यह ऐप सहकारिता मॉडल पर आधारित है. भारत टैक्सी ऐप के लॉन्च के पहले ही दिन इस प्लेटफॉर्म से 51,000 से अधिक ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जिनमें कार, ऑटो और बाइक सभी तरह के वाहन शामिल हैं.

क्या है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित एक इनिसिएटिव है, जो 6 जून 2025 को रजिस्टर्ड हुई थी. इस मॉडल की खासियत यह है कि इसे देश की आठ प्रमुख सहकारी संस्थाओं, अमूल, IFFCO, KRIBHCO, NAFED, NDDB, NCEL, NCDC और NABARD ने मिलकर शुरू किया है. इस सहकारी कमेटी के बोर्ड में दो चुने हुए ड्राइवर प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव के चेयरमैन और गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने बताया कि भारत टैक्सी का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकार से समृद्धि की सोच से निकला. इसके आधार पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मार्च 2025 में संसद में नई सहकारी टैक्सी सेवा की घोषणा की थी.

यूजर कैसे कर सकते हैं इसकी बुकिंग?

भारत टैक्सी (Bharttaxi) ऐप को एंड्रायड यूजर प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आसान बुकिंग, ट्रांसपैरेंट किराया, मल्टी-लिंगुअल सपोर्ट, 24×7 कस्टमर सर्विस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ इंटीग्रेशन और पुलिस-टाईअप के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. दिल्ली पुलिस के सहयोग से यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है.

ड्राइवरों को होगा फायदा

भारत टैक्सी सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण जीरो कमीशन मॉडल है. इसमें ड्राइवर अपनी पूरी आमदनी खुद रखते हैं और सहकारी संस्था का मुनाफा भी सीधे सदस्यों यानी ड्राइवरों को ही मिलता है. सरकार का उद्देश्य निजी कंपनियों पर निर्भरता कम करके व्यावसायिक ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.