
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
डिजिटल इंडिया के दौर में जहां एक तरफ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर ठग भी हाई-टेक हो गए हैं. इसी चुनौती से निपटने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने S4C (State Cyber Crime Coordination Centre) डैशबोर्ड लॉन्च किया है. यह I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के तहत काम करने वाला एक ऐसा डैशबोर्ड है, जो देश भर की पुलिस और जांच एजेंसियों को रियल टाइम में इंफोर्मेशन उपलब्ध करवाएगा.
अब तक साइबर क्राइम के मामलों में बैंक, सिम कार्ड कंपनियां और पुलिस अलग-अलग काम करते थे, जिससे अपराधी बच निकलते थे. S4C डैशबोर्ड के आने से अब रियल-टाइम ट्रैकिंग होगी. जैसे ही ठगी की रिपोर्ट होगी, बैंक और पुलिस तुरंत उस ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर पाएंगे. अपराधी ने किस सिम का उपयोग किया और किस बैंक खाते में पैसे भेजे, इसकी जानकारी सभी एजेंसियों को एक साथ मिलेगी. यह डैशबोर्ड जांच और एजेंसियों के क्विक रिस्पांस की गति को कई गुना बढ़ाएगा. S4C डैशबोर्ड सिस्टम विक्टिम-सेंट्रिक है. इसमें धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग तेज होगी, फंड को तुरंत ट्रेस किया जा सकेगा और साथ ही साक्ष्यों (Evidence) को सुरक्षित रखकर अपराधियों को अदालत में दोषी ठहराना आसान होगा.
साइबर अपराध का एक पूरा इकोसिस्टम होता है, जिसे यह डैशबोर्ड पूरी तरह से लगाम लगाएगा.
हमारे देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 25 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ (1 बिलियन) के पार पहुंच गई है. वहीं, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की संख्या में 16 गुना की बढ़ोतरी हुई है. भारतनेट के जरिए गांव-गांव को सरकार ने इंटरनेट से जोड़ा है, जहां इससे 11 साल पहले सिर्फ 546 पंचायतें जुड़ी थीं, आज 2 लाख से ज्यादा जुड़ी हैं. UPI के यूजेस भी काफी बढ़ा है. साल 2024 में भारत में 181 बिलियन से अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 233 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा है. इतनी बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए ही S4C जैसे डैशबोर्ड की आवश्यकता थी.
Union Home Minister @AmitShah delivers keynote address at National Conference on “Tackling Cyber-Enabled Frauds & Dismantling the Ecosystem” in New Delhi
Union Home Minister inaugurated New Cybercrime Branch of CBI and launched State Cyber Crime Coordination Centre (S4C)… pic.twitter.com/rR7RO9Gbj7
— PIB India (@PIB_India) February 11, 2026
S4C डैशबोर्ड के साथ-साथ CBI की नई साइबर क्राइम ब्रांच का भी उद्घाटन किया गया है. अब CBI, NIA, ED और राज्यों की पुलिस के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप नहीं रहेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके अपराधी की लोकेशन और उसके नेटवर्क को चंद मिनटों में डिकोड किया जा सकेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.