एक साथ आजाद हुए भारत-पाकिस्तान, आज हमारे देश का बजट है 48 लाख करोड़, पाकिस्तान का कितना?

सारी चुनौतियों से निपटते हुए भारत ने हर क्षेत्र में अपनी धाक दुनिया में जमाई. लेकिन, पाकिस्तान ने मजहबी कट्टरपंथ का रास्ता चुनने की कीमत चुकाई और भारत से बहुत पीछे रह गया.

Written by: Shivendra Rai
Published: January 22, 2025, 6:51 AM IST

Budget of India and Pakistan: अंग्रेजी हूकूमत से मिली आजादी के बाद भारत से अलग होकर पाकिस्तान नया देश बना. ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिलने के बाद दोनों देशों ने अपनी विकास की यात्रा एक साथ शुरू की. लेकिन धर्म के आधार पर बना पाकिस्तान भारत से विकास के मामले में बहुत पीछे छूट गया.

दोनों देशों ने लगभग समान चुनौतियों का सामना किया. सारी चुनौतियों से निपटते हुए भारत ने हर क्षेत्र में अपनी धाक दुनिया में जमाई. लेकिन, पाकिस्तान ने मजहबी कट्टरपंथ का रास्ता चुनने की कीमत चुकाई और भारत से बहुत पीछे रह गया. इसका अंदाजा दोनों देशों के बजट से लगाया जा सकता है.

कितना है भारत और पाकिस्तान का बजट

आजादी के भारत का पहला बजट 171.15 करोड़ रुपये का था. यह बढ़कर  जुलाई 2024 तक 48 लाख 20 हजार 512 करोड़ पहुंच चुका है. वहीं पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 18,877 अरब पाकिस्तानी रुपये का बजट पारित किया था. वर्तमान में भारत का 1 रुपया पाकिस्तान के 3.22 रुपये (PKR) के बराबर है.

आजादी के 77 सालों बाद पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि अगर उसे आईएमएफ से लोन न मिले और चीन और सऊदी जैसे देशों से मदद न मिले तो देश चलाना मुश्किल हो जाएगा.

कितनी है दोनों देशों की जीडीपी

जीडीपी के मामले में पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं टिकता. आजादी के समय भारत की जीडीपी  2 लाख 33 हजार करोड़ की थी. यह आज बढ़कर  3.39 ट्रिलियन डॉलर यानि लगभग 294 लाख करोड़ की हो चुकी है. वहीं पाकिस्तान की जीडीपी आजादी के समय लगभग 26 हजार करोड़ रुपये की थी. यह आज भी महज 375 अरब डॉलर है. पाकिस्तान की जीडीपी भारत के मुकाबले 10 गुना छोटी है.

किस मद में कितना खर्च करते हैं भारत-पाकिस्तान

2024-25 के लिए भारत का शिक्षा बजट 1 लाख 20 हजार करोड़ था. स्वास्थ्य के लिए भारत का बजट  87 हजार करोड़ से अधिक था. भारत का रक्षा बजट पिछले वित्त वर्ष में  6.22 लाख करोड़ का था. अगर पाकिस्तान की बात करें तो इसने 2022 में शिक्षा पर 1101 अरब रुपये और स्वास्थ पर 24.21 अरब खर्च किया. किस्तान का आखिरी रक्षा बजट 1 लाख 10 हजार करोड़ था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.