क्या है कनिष्क विमान आतंकी हमले की दिल दहला देने वाली कहानी, जिसमें 86 बच्चों समेत 329 यात्रियों की हो गई थी मौत

23 जून 2024 को कायर आतंकवादियों द्वारा एयर इंडिया की उड़ान 182 (कनिष्क) को बम से उड़ाने की 39वीं बरसी है. वह नागर विमानन के इतिहास में आतंक से जुड़े सबसे जघन्य हवाई हादसों में से एक था जिसमें 86 बच्चों सहित 329 निरपराध लोगों की जान चली गई थी.

Published date india.com Published: June 19, 2024 4:55 PM IST
क्या है कनिष्क विमान आतंकी हमले की दिल दहला देने वाली कहानी, जिसमें 86 बच्चों समेत 329 यात्रियों की हो गई थी मौत

Kanishka Plane Accident : कनाडा ने एक बार फिर अपना खालिस्तानी समर्थक चेहरा दुनिया के सामने दिखाया है. मंगलवार को कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या की बरसी पर उसे श्रद्धाजलि दी गई और सांसदों ने एक मिनट का मौन भी रखा. इसी दौरान कनाडा के भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और भारत विरोधी नारे लगाए. अब भारत ने कनाडा को करारा जवाब देते हुए दुनिया को कनिष्क विमान में हुए आतंकी हमले की याद दिलाई है. इस हादसे में कनाडाई और भारतीय (Canada-India) नागरिकों समेत 329 यात्रियों की जान चली गई थी. कनाडा के वैंकूवर स्थित इंडियन एंबेसी ने 23 जून को कनिष्क विमान हादसे की 39वीं बरसी पर मेमोरियल सर्विस की योजना बनाई है. हालांकि कई लोग आज भी इस विमान हादसे की कहानी को नहीं जानते, लेकिन इस आतंकी हमले ने उस समय पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया था.

31 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में फटा बम

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूत के आधिकारिक एक्स हैंडल से बुधवार को एक पोस्ट किया गया. इसमें लिखा गया है, ‘भारत आतंकवाद के खतरे के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़ा है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है.’ पोस्ट में कहा गया है, ’23 जून 2024 को कायर आतंकवादियों द्वारा एयर इंडिया की उड़ान 182 (कनिष्क) को बम से उड़ाने की 39वीं बरसी है. 23 जून, 1985 को कनिष्क विमान ने कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. 31 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए अचानक विमान में ब्लास्ट हो गया था. विमान में कई कनाडाई और भारतीय मूल के यात्री सवार थे. आतंकी हमले में विमान के क्रू समेत सभी यात्रियों की मौत हो गई थी. इसी दिन जापान के एक विमान को उड़ाने की योजना था, लेकिन बम एयरपोर्ट पर ही फट गया था.

निज्जर की गोली मारकर की गई थी हत्या

पोस्ट में कहा गया है, ‘वैंकूवर स्थित महावाणिज्य दूत भारतीय समुदाय के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील करते हैं.’ इससे पहले मंगलवार को कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर हाउस ऑफ कॉमन्स में एक मिनट का मौन रखा गया. पिछले साल 18 जून को निज्जर की कनाडा के सरे में एक पार्किंग स्थल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. भारत ने निज्जर को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘नामित आतंकवादियों’ की सूची में डाल रखा था. कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

कनाडा और भारत के बीच संबंधों में पैदा हुआ तनाव

ओटावा का आरोप है कि हत्या में भारतीय अधिकारी शामिल थे, लेकिन वह इसका सबूत देने में विफल रहा है. इससे कनाडा और भारत के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा उसकी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बेखौफ पनाह दे रहा है. हाल ही में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ ‘कई बड़े मुद्दों पर तालमेल’ है और उन्हें भारत की नई सरकार के साथ बातचीत करने का ‘अवसर’ दिखाई दे रहा है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.