Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को क्या-क्या सुविधा देगा चुनाव आयोग? यहां जानें डिटेल

Lok Sabha Elections 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में-

Published date india.com Published: March 16, 2024 5:54 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को क्या-क्या सुविधा देगा चुनाव आयोग? यहां जानें डिटेल

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज यानि शनिवार, 16 मार्च को ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे, जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी. इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि चुनावों को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए उनकी टीम ने कई तैयारियां की है. आइए जानते हैं इस महापर्व के लिए चुनाव आयोग ने क्या-क्या तैयारी की हैं?

मतदाताओं को क्या-क्या सुविधा मिलेगी?

  1. सबसे पहले चुनाव आयुक्त ने वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App) के बारे में बताया, जिसके जरिए मतदाता कई फॉर्म्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. जैसे- मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं, पोलिंग बूथ की जानकारी देख सकते हैं. इस ऐप के जरिए मतदाता अपने बीएलओ/ईआरओ से भी जुड़ सकते हैं. साथ ही आप अपना e-EPIC फॉर्म भी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.
  2. चुनाव आयोग ने KYC का भी ऑप्शन दिया है, जिसका मतलब है नो योर कैंडिडेट (Know Your Candidate). इस सुविधा के जरिए आप अपने कैंडिडेट के बारे में जान सकते हैं. आप ये जान सकते हैं कि उसका पुराना बैकग्राउंड क्या है? अगर किसी कैंडिडेट का क्रिमिनल बैकग्राउंड है, तो आप उसे भी जान पाएंगे. बता दें अगर कोई कैंडिडेट क्रिमिनल हैं तो उसे और उसकी राजनीतिक पार्टी को इससे जुड़ी जानकारियां पब्लिक करना जरूरी होती हैं.
  3. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये भी बताया कि 85 साल से ज्यादा के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि ये पहला मौका है जब बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ऐसी व्यवस्था लागू की जा रही है. मुख्य चुनाव ने बताया कि जो लोग 40% से अधिक विकलांग हैं या जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है उन सब को चुनाव आयोग एक फॉर्म भेजेगा, अगर वो लोग मतदान का विकल्प चुनते हैं तो फिर उनके लिए घर से मतदान करने की व्यवस्था की जाएगी.
  4. इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप देश के नागरिकों को यह सुविधा भी देगा कि अगर कहीं पर चुनाव से जुड़ा कुछ भी काम गलत हो रहा है…तो आप उसे तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप साबूत के तौर पर फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्ड कर के भी भेज सकते हैं. जानकारी देने के बाद आपकी लोकेशन पर अधिकारी पहुंच जाएंगे.
  5. पोलिंग स्टेशन में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए चुनाव आयोग (Election Commision) ने खास तैयारी की है. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशनों में पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैंप/व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर फेसिलिटेशन सेंटर, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सहित और कई सुविधाएं वोटर्स को दी जाएंगी.
  6. चुनाव आयुक्त ने ये भी कहा कि आलोचना का अधिकार सभी को है, हमारी भी आलोचना की जा सकती है. लेकिन अफवाहें फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग अफवाहें रोकने के लिए बहुत सख्त है. किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पोस्ट को हटाने के लिए अधिकारियों की तैनाती रहेगी…हमारी पूरी मशीनरी फर्जी बातों को आगे बढ़कर रोकेगी.
  7. इस बार के लोकसभा चुनाव में पर्यावरण का भी खास ख्याल रखा जाएगा. चुनाव में मशीनरी और राजनीतिक दलों के लिए खास निर्देश दिए गए हैं. जैसे- सिंगसल यूज वाले प्लास्टिक से पूरी तरह से बचने की सलाह, अलग-अलग कलेक्शन डिब्बे और उचित साइनेज सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकार के कचरे के लिए पर्याप्त निपटान सुविधा सुनिश्चित करें और स्थानीय वेस्ट मैनेजमेंट/रीसाइक्लिंग सुविधाओं के साथ पार्टनरशिप की अपील की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.